मीटर में बिजली, घर में अंधेरा! धनबाद में 5100 स्मार्ट मीटर उपभोक्ता परेशान
मीटर में बिजली, घर में अंधेरा! धनबाद में 5100 स्मार्ट मीटर उपभोक्ता परेशान Edited by Akshay धनबाद:शनिवार सुबह करीब 10 बजे #धनबाद सर्किल के हजारों घरों में अचानक अंधेरा छा गया। करीब 5100 स्मार्ट मीटर वाले प्रीपेड उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बिना किसी पूर्व सूचना के बंद हो गई। हैरानी की बात यह रही कि मीटर में सप्लाई ऑन दिख रही थी, लेकिन घरों में पंखे, लाइट और अन्य उपकरण पूरी तरह ठप थे। बिजली कटते ही उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। लोग लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करने लगे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परेशान उपभोक्ता दौड़ते-भागते बिजली कार्यालय पहुंचने लगे। देखते ही देखते कार्यालय में भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ती देख बिजली अधिकारियों ने जिम्मेदारी से किनारा कर लिया। अधिकारियों का कहना था कि प्रीपेड कनेक्शन में निगेटिव बैलेंस होने की वजह से सर्वर से अपने आप बिजली कट गई है। लेकिन उपभोक्ताओं का दर्द कुछ और ही कहानी बयां कर रहा था। लोगों का कहना है कि कई महीनों से उन्हें न तो कोई बिल मिला और न ही कोई स्पष्ट सूचना। अब अचानक किसी पर 7 हजार, किसी पर 12 हजार और ...