Posts

Showing posts from 2025

सरकारी स्कूलों की परीक्षा नहीं, यूट्यूब वाला “पढ़ाई मेला”,JAC परीक्षा में पढ़ाई गई छुट्टी, नकल को मिली VIP एंट्री!

Image
सरकारी स्कूलों की परीक्षा नहीं, यूट्यूब वाला “पढ़ाई मेला”,JAC परीक्षा में पढ़ाई गई छुट्टी, नकल को मिली VIP एंट्री! Edited by:Akshay Kumar  झारखंड।कभी स्कूल को ज्ञान का मंदिर कहा जाता था,अब लगता है ये बन गया है— “मोबाइल का दरबार” * किताबों से दोस्ती टूटी, मोबाइल से यारी हो गई,परीक्षा आई तो समझो, यूट्यूब हमारी हो गई!* *परीक्षा कल, पेपर आज – वाह रे व्यवस्था!* कक्षा 8 की संस्कृत और गणित की परीक्षा 23 दिसंबर को थी, *लेकिन साहब… 22 दिसंबर की सुबह से ही* *Question-Answer यूट्यूब पर ऐसे घूम रहे थे,जैसे कोई “Trending Reels” हो!* * बच्चे बोले—* *“सर, किताब खोलें या यूट्यूब सब्सक्राइब करें?”* * मेहनत करे वो बेवकूफ,जो ना देखे यूट्यूब का सूफ!*   *कक्षा 6 से 8 तक – ‘लीक एक्सप्रेस’ बिना ब्रेक शनिवार से परीक्षा शुरू हुई और साथ ही शुरू हो गई* डुमरी के एक सरकारी स्कूल में जब *कक्षा 8 के विज्ञान के पेपर से यूट्यूब वाले पेपर का मिलान हुआ,तो शिक्षक भी सोच में पड़ गए—* *“अरे! ये तो वही पेपर है… बस thumbnail अलग है!”* * जिस पेपर को ताले में रखना था,वो पहले ही वायरल हो गया,* *जो मेहनत से ...

क्रिसमस से पहले धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शनहोटल-लॉज में छापा, हर ठहरने वाले की हुई पहचान जांच

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद:क्रिसमस पर्व से पहले अपराधियों की कमर तोड़ने और शहर को सुरक्षित रखने के लिए धनबाद पुलिस ने जिलेभर में जोरदार जांच अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के आदेश पर सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में एकसाथ कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, धर्मशाला और रिसॉर्ट को खंगाल डाला। कमरों में ठहरे लोगों की आईडी से लेकर एंट्री रजिस्टर तक की सख्त जांच हुई। बिना पहचान पत्र ठहराने वाले संचालकों को सीधी चेतावनी दी गई—नियम तोड़ोगे तो कार्रवाई तय है। अभियान के दौरान पुलिस ने साफ कहा कि हर होटल-लॉज में सीसीटीवी कैमरा और अग्निशामक उपकरण अनिवार्य हैं। लापरवाही मिलने पर कानूनी शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए। एसएसपी प्रभात कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि शहर की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना को दें।  धनबाद पुलिस के इस सख्त एक्शन से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक...

रेलकर्मियों के अधिकारों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Image
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक  धनबाद रेलकर्मियों के अधिकारों को सुनिश्चित करना और उनकी सुरक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए आखिरी सांस तक संघर्ष जारी रहेगा। यह बातें ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव ने लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के 101वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहीं। अपने जोशीले संबोधन में श्रीवास्तव ने कहा कि ईसीआर जोन में मान्यता प्राप्त करने के बाद जिस यूनियन को रेलकर्मियों ने भारी बहुमत से जीत दिलाई, वह एक वर्ष बीत जाने के बावजूद आज भी विजय जश्न में डूबी हुई है, जबकि रेलकर्मियों की वास्तविक समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज ईसीआर जोन में ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर समेत सभी विभागों पर प्रशासन द्वारा काम का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है, लेकिन रेलकर्मियों के वाजिब अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए मौजूदा यूनियन पूरी तरह मौन है। श्रीवास्तव ने कहा, “यह स्थिति बेहद पीड़ादायक है। रेल कर्मचारी आज यह सोचकर पछता रहे हैं क...

₹4000 में अफसरी ढेर! घूस लेते ही फिसली कुर्सी, निगरानी ने रुला दिया

Image
रिपोर्ट : अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक नोट आया, नोट आया, मैडम का दिल ललचाया,निगरानी ने मारी एंट्री, पूरा खेल पलटाया,कुर्सी गई, रौब गया, रह गया बस पछतावा,घूस का ये कारोबार, आखिर आंसू बन के आया! पटना/पूर्वी चंपारण :कहते हैं न—“जब किस्मत रूठे तो नोट भी गवाही दे देते हैं”। केसरिया प्रखंड में कुछ ऐसा ही हुआ। महिला सुपरवाइजर ₹4000 की रिश्वत लेने में लगी थीं, लेकिन पता नहीं था कि सामने वाला निगरानी का हीरो निकलेगा। बस फिर क्या—नोट हाथ में, अफसरी हवा में और आंसू जमीन पर!   कुर्सी थी सरकारी, दिमाग प्राइवेट! बाल विकास परियोजना कार्यालय में तैनात अंबालिका कुमारी को लगा कि मामला रोज़ जैसा ही है—काम के बदले “थोड़ा खर्चा–पानी”। मगर आज खर्चा–पानी नहीं, पूरी कहानी बदलने वाली फिल्म चल रही थी।  * डायलॉग आया—“मैडम, नोट गिनिए…”* *जैसे ही पैसे थैले में गए—* *एंट्री हुई निगरानी की!कर्मचारी बोले—“आज तो मैडम की फाइल नहीं, मैडम खुद क्लोज हो गईं!”*  रोना धोना चालू, कानून टाइट हिरासत में लेते ही अफसरी का रौब गायब। चेहरा ढका, आंखें नम, लेकिन निगरानी बोली—  “आंसू बाद में, पहले कार्रवाई...

प्वाइंट्समैन को चार स्तरीय पदोन्नति का रास्ता साफ, वित्त मंत्रालय ने दी मंजूरी

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद। रेलवे के प्वाइंट्समैन कैटेगरी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से लंबित चार स्तरीय पदोन्नति संरचना को वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। यह जानकारी ईसीआरकेयू के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव ने दी। श्रीवास्तव ने बताया कि एआईआरएफ महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने ईसीआरकेयू सहित सभी जोनल यूनियनों को सूचित किया है कि प्वाइंट्समैन की चार स्तरीय पदोन्नति प्रणाली से संबंधित मसौदे पर वित्त मंत्रालय ने सहमति प्रदान कर दी है। इसके बाद अब रेलवे बोर्ड जल्द ही सभी जोनल महाप्रबंधकों को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी करेगा। ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री एवं एआईआरएफ वर्किंग कमिटी सदस्य मो. ज़्याऊद्दीन ने कहा कि यह उपलब्धि प्वाइंट्समैन के निरंतर संघर्ष और फेडरेशन के प्रयासों का परिणाम है। फेडरेशन के दिशा-निर्देश पर ईसीआरकेयू समेत सभी जोनल यूनियनों ने प्वाइंट्समैन को उनका वाजिब अधिकार दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया। उन्होंने बताया कि मांग को लेकर रेलवे मंत्रालय और रेलवे बोर्ड स्तर पर कई बैठकें हुईं, जिसमें विभागीय अड़चनों को तथ्यपूर्ण ...

धनबाद अदालत में भावुक पल: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वी. के. तिवारी को अधिवक्ताओं ने दी यादगार विदाई

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद: धनबाद न्यायालय परिसर शनिवार को एक भावुक और खास पल का साक्षी बना, जब माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वी. के. तिवारी के अंतिम कार्यदिवस पर अधिवक्ता समुदाय ने उन्हें अनोखे अंदाज़ में विदाई दी। आवाज़ों में सम्मान था, माहौल में संवेदना और हर चेहरे पर एक ही भाव—“एक सादगीभरे, न्यायप्रिय और दूरदर्शी न्यायाधीश को अलविदा।” कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हुसैन हैकल ने श्री तिवारी को शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “श्री तिवारी का साफ-सुथरा प्रशासन, सहज व्यवहार और न्यायालय परिसर के सौंदर्यीकरण में उनका योगदान हमेशा मिसाल रहेगा।” इस विशिष्ट अवसर पर बार संघ के गवर्निंग काउंसिल सदस्य जय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल तिवारी, अधिवक्ता धर्मेंद्र बरनवाल और मो. सरफराज समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि “न्याय के प्रति तिवारी जी की प्रतिबद्धता और उनका शांत नेतृत्व धनबाद बार के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।” अधिवक्ताओं ने बताया कि श्री तिवारी की पहल पर न्यायालय परिसर में कई सकारात्मक बदलाव हुए, ...

साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला में शामिल हुए अधिवक्ता राहुल कुमार अग्रवाल, साइबर धोखाधड़ी से बचाव पर मिला प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद: धनबाद सिविल कोर्ट के युवा और सक्रिय अधिवक्ता राहुल कुमार अग्रवाल ने रविवार को टेक महिंद्रा फाउंडेशन एवं स्किल इंडिया डिजिटल हब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव विषयक कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला में साइबर अपराध से जुड़े बढ़ते खतरों, फर्जी लिंक, बैंक अधिकारी बनकर होने वाले कॉल, सोशल मीडिया स्कैम और यूपीआई धोखाधड़ी जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर अपराधी नकली लिंक, स्पूफ कॉल, गलत डोमेन नाम और मिलते-जुलते कंपनी नामों का इस्तेमाल कर लोगों के खाते से पैसे उड़ाते हैं। ऐसे मामलों में कई बार बैंक खातों को फ्रीज, होल्ड या लीन भी किया जाता है। प्रशिक्षण में प्रभावी संवाद एवं जागरूकता सत्र भी शामिल थे, जिसमें अधिवक्ता राहुल कुमार अग्रवाल की सक्रिय भागीदारी पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता राहुल अग्रवाल पूर्व में भी कई साइबर अपराध से जुड़े मामलों में अपने मुवक्किलों के पक्ष में सफलता प्राप्त कर चुके हैं, जिस...

ABVP ने दीक्षांत समारोह टाउन हॉल में कराने के फैसले का किया विरोध, कुलसचिव को सौंपा मांग पत्र

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद इकाई ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आगामी दीक्षांत समारोह टाउन हॉल में आयोजित किए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध जताया। इसी क्रम में ABVP के विश्वविद्यालय प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव से मुलाक़ात कर समारोह को विश्वविद्यालय परिसर में ही आयोजित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में विश्वविद्यालय अध्यक्ष मंदीप साहा, विश्वविद्यालय मंत्री सचिन चंद्र, महानगर मंत्री कृष्णा हाजरा, विद्यार्थी विस्तारक हरगोविंद कुमार पाठक, महानगर आमंत्रित सदस्य विक्की ठाकुर, तथा छात्राएं अंकिता, स्नेहा, रिया और प्रेरणा शामिल रहीं। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 26 दिसंबर को निर्धारित दीक्षांत समारोह को विश्वविद्यालय की अपनी भूमि पर ही आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि—  “ विश्वविद्यालय के पास खुद का विशाल और सक्षम परिसर मौजूद है। ऐसे में दीक्षांत समारोह टाउन हॉल में कराना न तो उचित है और न ही विद्यार्थियों की भावनाओं के अनुरूप।” ABVP ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि विश्वविद्याल...

पोस्ट में शेर, सामने ढेर – महिलाओं ने नेता की ‘वायरल हरकतों’ का कर दिया लाइव डाउनलोड!

Image
Edited by Akshay prakash  रामगढ़ में AJSU नेता और पार्टी के मीडिया प्रभारी विकास महतो ने शायद ये सोच रखा था कि फेसबुक उनकी निजी जागीर है और महिलाएँ उनकी पोस्ट पढ़कर चुप बैठेंगी। पर भाई… इस बार तो उन्होंने सीधे शेर की पूँछ पकड़ ली! जैसे ही उनकी अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुई, इलाके की महिलाओं में ऐसा गुस्सा भड़का कि पूरा मोहल्ला Breaking News बन गया। महिलाएँ पोस्ट देख कर बोलीं — “अब लाइक–कमेंट नहीं… सीधे हिसाब!” और फिर शुरू हुआ Ramgarh का रियलिटी शो – “Sanskar vs Vikas” 🔹 महिलाएँ विकास को ढूंढते-ढूंढते उस तक पहुँचीं 🔹 और पहुँचकर जो ‘रियल लाइव अपडेट’ दिया… वो किसी भी पोस्ट से ज्यादा वायरल हो गया! किसी ने बाल पकड़ें, किसी ने कान… किसी ने कहा – “ये रहा तेरा फेसबुक रिएक्शन!” और धड़ाधड़ कमेंट की जगह थप्पड़ बरसने लगे। स्थानीय लोग किसी तरह बीच में आए वरना आज शायद फेसबुक के सर्वर से ज्यादा उन्हीं की सेटिंग डाउन हो जाती! इसके बाद महिलाओं ने पूरा मामला थाने में दर्ज कराया। पुलिस अब न सिर्फ फेसबुक अकाउंट की जाँच करेगी, बल्कि ये भी कि जनाब ...

जंगल वॉरफेयर स्कूल, नेतरहाट कैंपस में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Image
जंगल वॉरफेयर स्कूल, नेतरहाट कैंपस में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन Edited by Akashay prakash  जंगल वॉरफेयर स्कूल (JWFS) नेतरहाट कैंपस में आज दिनांक 21 नवंबर 2025 को रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन पुलिस उप-महानिरीक्षक, JWFS नेतरहाट श्री धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत SLC प्रशिक्षुओं के साथ-साथ JWFS, CIAT एवं IRB-4 के अधिकारी, पदाधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान में हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर की खास बात यह रही कि सभी प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर योगदान दिया। जवानों ने यह संदेश दिया कि मानव सेवा पुलिस बल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि रक्तदान एक अमूल्य सेवा है, जो किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक होती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रह किया गया। ...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), धनबाद में नई विश्वविद्यालय समिति का गठनकुलपति से शिष्टाचार भेंट, छात्र हितों पर विस्तृत चर्चा**

Image
Edited by Akshay prakash  कुलपति से शिष्टाचार भेंट, छात्र हितों पर विस्तृत चर्चा** धनबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद इकाई ने आज विश्वविद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान नई विश्वविद्यालय समिति का गठन किया। समिति का उद्देश्य छात्रों के बीच नेतृत्व क्षमता को विकसित करना, संगठन को सशक्त बनाना और कैंपस में पारदर्शी एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण स्थापित करना है। गठन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे— खेलो भारत के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष प्रताप सिंह, प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी, विभाग संयोजक सुधांशु, विभाग संगठन मंत्री रोहित दूबे, और महानगर दो भाग विद्यार्थी विस्तारक हरगोविंद कुमार पाठक। इन सभी ने समिति के गठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत छात्र नेतृत्व ही विश्वविद्यालय में सकारात्मक बदलाव की नींव रखता है। --- नवगठित विश्वविद्यालय समिति — पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा ABVP धनबाद ने नई विश्वविद्यालय समिति के पदाधिकारियों की सूची घोषित की, जिसमें निम्न सदस्य प्रमुख भूमिका निभाएंगे— अध्यक्ष: मन्दीप साहा मंत्री: सचिन चंद्रा सोशल मीडिय...

धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, ABVP ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की धनबाद इकाई ने सोमवार को जनजातीय समाज के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई। इस अवसर पर शहरभर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पर किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में ABVP के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पुराना बाज़ार से शुरू हुई शोभायात्रा ने बांधा उत्साह सुबह से ही ABVP कार्यकर्ता पारंपरिक और सांस्कृतिक वेशभूषा में एकत्रित होने लगे। इसके बाद पुराना बाज़ार से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़े और हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों युवा शामिल थे। शोभायात्रा मार्ग में लगातार “भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें” और “संगठन! संगठन!” के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और जनजातीय गौरव की भावना से सराबोर हो गया। यह शोभायात्रा विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई बैंक मोड़ बिरसा मुंडा चौक पहुँची, जहां मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिमा...

झारखंड रजत जयंती समारोह:तोपचांची में साइक्लोथोन का आयोजन,DC-SSP की तोपचांची डैम पर साइकिल चलाते हुए देखिए.

Image
Edited by Akshay prakash  झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर धनबाद के तोपचांची में ‘स्वस्थ झारखंड, सतत झारखंड’ थीम पर साइक्लोथोन का आयोजन किया गया। तोपचांची चौक से झील तक हुई इस रैली में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार समेत बड़ी संख्या में जिलेवासी शामिल हुए। इस दौरान नागरिकों को स्वास्थ्य, पर्यावरण और पर्यटन के प्रति जागरूक किया गया। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव और विकास का प्रतीक है। आने वाले वर्षों में राज्य को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जिलेवासियों से 15 नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश, पवन शर्मा 

धनबाद : सावित्री सर्जिकेयर मटर्निटी सेंटर पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप – अस्पताल में तोड़फोड़

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद : सरायढेला स्थित सहयोगी नगर के सावित्री सर्जिकेयर मटर्निटी सेंटर में गुरुवार सुबह हंगामा मच गया। मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय शीलू देवी, चंद्रपुरा निवासी सेलू देवी की पुत्री, को मंगलवार को प्रसव पीड़ा की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे। वे सीधे सावित्री सर्जिकेयर मटर्निटी सेंटर पहुंचे और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर उचित इलाज किया जाता, तो शीलू देवी की जान बचाई जा सकती थी। वे अस्पताल प्रशासन स...

दिल्ली ब्लास्ट के बाद धनबाद में हाई अलर्ट, बॉर्डर पर सख्त जांच

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद दिल्ली  में हुए ब्लास्ट के बाद धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। जिले में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने होटल, लॉज, रैन बसेरा और सार्वजनिक स्थलों पर जांच अभियान तेज कर दिया है। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर मैथन स्थित डीबूडी चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पश्चिम बंगाल की ओर से आने-जाने वाले वाहनों, दोपहिया की डिक्की और दस्तावेज़ों की बारीकी से जांच हो रही है। एसएसपी ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद सभी थाना प्रभारियों, डीएसपी और ट्रैफिक पुलिस को विशेष चौकसी बरतने और सर्च ऑपरेशन जारी रखने का आदेश दिया गया है। पार्किंग में लंबे समय से खड़े वाहनों की जांच की जा रही है, वहीं जिले के सभी होटल और लॉज में भी तलाशी अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनज़र किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश