साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला में शामिल हुए अधिवक्ता राहुल कुमार अग्रवाल, साइबर धोखाधड़ी से बचाव पर मिला प्रशिक्षण प्रमाण पत्र


Edited by Akshay prakash 

धनबाद: धनबाद सिविल कोर्ट के युवा और सक्रिय अधिवक्ता राहुल कुमार अग्रवाल ने रविवार को टेक महिंद्रा फाउंडेशन एवं स्किल इंडिया डिजिटल हब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव विषयक कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला में साइबर अपराध से जुड़े बढ़ते खतरों, फर्जी लिंक, बैंक अधिकारी बनकर होने वाले कॉल, सोशल मीडिया स्कैम और यूपीआई धोखाधड़ी जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर अपराधी नकली लिंक, स्पूफ कॉल, गलत डोमेन नाम और मिलते-जुलते कंपनी नामों का इस्तेमाल कर लोगों के खाते से पैसे उड़ाते हैं। ऐसे मामलों में कई बार बैंक खातों को फ्रीज, होल्ड या लीन भी किया जाता है।
प्रशिक्षण में प्रभावी संवाद एवं जागरूकता सत्र भी शामिल थे, जिसमें अधिवक्ता राहुल कुमार अग्रवाल की सक्रिय भागीदारी पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता राहुल अग्रवाल पूर्व में भी कई साइबर अपराध से जुड़े मामलों में अपने मुवक्किलों के पक्ष में सफलता प्राप्त कर चुके हैं, जिसके कारण वे इस क्षेत्र में एक पहचान बनाते जा रहे हैं।

रिपोर्ट:अक्षय प्रकाश, अमित शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश