अपराध पर लगाम कसने के लिए धनबाद पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान


Edited by Akshay prakash 

एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देशन में पूरे जिले में चली सघन जांच, वांछित अपराधियों की तलाश तेज

धनबाद,  जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को धनबाद पुलिस ने पूरे जिले में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देशन में यह अभियान संचालित हुआ, जिसमें सभी थाना और ओपी क्षेत्र की पुलिस टीमों ने एक साथ भाग लिया।
अभियान के तहत मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के आसपास सघन जांच की गई। पुलिस ने वाहनों की गहन तलाशी ली और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। काला शीशा, ब्लिंकर, स्टाइलिश नंबर प्लेट और बिना हेलमेट या ट्रिपल सवारी करने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में कई वाहनों को जब्त किया गया और चालान काटे गए।

पुलिस ने वांछित एवं फरार अपराधियों की तलाश में कई इलाकों में छापेमारी भी की। झरिया, धनसार, निरसा, कतरास, बलियापुर और टुंडी क्षेत्र में पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी और कई लोगों से पूछताछ की।
इसी क्रम में जुआ, लॉटरी, अवैध शराब और नशे के कारोबार पर भी सख्ती की गई। होटल, ढाबों और संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना है। अपराधियों में भय और जनता में विश्वास कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश