Posts

Showing posts from August, 2025

देवघर में टोटो और ऑटो चालकों ने किया हड़ताल, टोटो ऑटो का परिचालन आज रहेगा ठप्प, अवैध वसूली का आरोप।

Image
देवघर :– देवघर में अपनी मांगों को लेकर ऑटो और टोटो चालकों ने आज एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। देवघर के वीर कुंवर सिंह चौक पर सैकडो टोटो ऑटो चालकों ने विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोटो का परिचालन नहीं होने से जसीडीह रेलवे स्टेशन, देवघर रेलवे स्टेशन, टॉवर चौक सहित पूरे शहर में ऑटो और टोटो यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ऑटो और टोटो चालकों का आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा उन पर लगातार जुल्म व अत्याचार किया जा रहा है।इस मौके पर एक ऑटो चालक ने बताया कि प्रशासन द्वारा आए दिन उनके वाहनों को रोककर चालान काटा जाता है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, "हमारा संघर्ष इस बात के लिए है कि हर जगह टोटो वालों को रोककर फाइन मारा जाता है, चालान काटा जाता है। हम मेहनत करके कमाते हैं, लेकिन ये प्रशासन हमें लगातार परेशान करता रहता है।"वही टोटो ऑटो का जिला अध्यक्ष संदीप यादव ने इसपर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशासन के इस रवैये से कई चाल...

धनबाद बार एसोसियेशन चुनाव परिणाम : अध्यक्ष बने राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव जीतेन्द्र कुमार

Image
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश, पवन शर्मा  धनबाद। लंबे इंतज़ार के बाद धनबाद बार एसोसियेशन के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर राधेश्याम गोस्वामी ने बाज़ी मारी, जबकि महासचिव पद पर जीतेन्द्र कुमार ने शानदार जीत हासिल की। परिणाम सामने आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और ज़ोरदार उत्सव का माहौल बन गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। मतदान में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक माहौल में मतदान सम्पन्न हुआ।नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना और संगठन को मजबूत बनाना होगा। वहीं महासचिव जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधाओं और न्यायिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने मिठाई बाँटकर और नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।

JSSC CGL पेपर लीक केस: FSL ने माना मोबाइल से छेड़छाड़ नहीं हुई

Image
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा पेपर लीक से जुड़े मामले की जांच सीआईडी कर रही है. CID ने अपनी अब तक की जांच में यह तथ्य पाने का दावा किया है कि पेपर लीक के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं और कथित पेपर लीक के नाम पर केवल धन उगाही हुई है.झारखंड पर्यटन लेकिन जांच के दौरान जिन छात्रों ने अपने मोबाइल CID को सौंपे थे, उनकी ऑफिशियल रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है. इन रिपोर्ट्स में अहम बातें सामने आई है. FSL की जांच में जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक व्हाट्सएप चैट की पुष्टि हुई है और दो मोबाइल में परीक्षा से एक दिन पहले हुई चैट को फॉरेंसिक रिपोर्ट ने प्रमाणिक बताया है. वहीं छात्रों ने कुमार बी एड कॉलेज धनबाद का भी एक सबूत दिया था, जिसमें वहां एक छात्र ने समय से पहले परीक्षा के कुछ आंसर की की कुछ फोटो खींची थी और अब उसी मोबाइल का फॉरेंसिक रिपोर्ट ने लोकेशन, मेटा डाटा और परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से पहले फोटो खींचे जाने की पुष्टि भी अपनी रिपोर्ट ने कर दी है. साथ ही साथ फॉरेंसिक रिपोर्ट में ये स्पष्ट है कि जितने भी 9 मोबाइल फोन जांच के लिए दिए गए थे, उसमें किसी भी...

गोविंदपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी को नाकाम किया, एक गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक  गोविंदपुर : थाना प्रभारी गोविंदपुर को गुप्त सूचना मिली कि आसनसोल की तरफ से एक वाहन अवैध शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत कराया और आदेशानुसार सहायक थाना प्रभारी गोविंदपुर, पु.अ.नि. संतोष कुमार सिंह, स.अ.नि. मुकेश कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के साथ मोहन पेट्रोल पंप, कलकत्ता-दिल्ली लेन, जीटी रोड पर वाहन चेकिंग शुरू की।शनिवार की रात लगभग 01:20 बजे चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन संख्या BR06GF-6871 आते देखा गया। वाहन चालक ने रुकने का इशारा न मानते हुए भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन में अवैध शराब लदी हुई है और वह इसे झारखंड होते हुए बिहार ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान वाहन से 125 कार्टून Royal Challenge (प्रति कार्टून 48 बोतल, कुल 6000 बोतल) अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा वाहन में एक काला रंग का हीरो कीपैड मोबाइल और प्लास्टिक बोरे में लगभग 50 किलो आलू भी मिला। गिरफ्तार व्यक्ति: नाम: प्रदुमन कुमार उम्र: लगभग 23...

देवघर: टोटो के धक्के से महिला घायल*

Image
 देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर चौक पर पैदल रास्ता क्रॉस कर रही एक महिला को अनियंत्रित टोटो से धक्का लग गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के संबंध में खोपरोडीह गांव निवासी घायल किरण देवी ने बताया कि वह शिव चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बंधा गई हुई थी। वहां से वह वापस लौट रही थी। उसी क्रम में बैद्यनाथपुर के पास एक अनियंत्रित टोटो ने धक्का मार दिया। उपरांत स्थानीय लोगों ने टोटो चालक को पड़कर घायल महिला को उसी टोटो में बैठा कर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। इधर सदर अस्पताल पहुंचाने के बाद मौका पाकर टोटो चालक टोटो लेकर फरार हो गया।घटना की जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

होटल में पुलिस की छापेमारी, चार जोड़े युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा,गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी।

Image
देवघर :– शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने एक स्थानीय होटल में छापेमारी की।नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कुल चार जोड़े युवक-युवती को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ा। छापेमारी के बाद होटल के कमरों से चार जोड़े युवक-युवती को पुलिस ने हिरासत में लेकर नगर थाना लेकर आई ।सभी युवक-युवती नगर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जाते हैं। पूछताछ के बाद देर शाम को पुलिस ने परिजनों को बुलाकर सभी युवक युवतियों को बांड भरवाकर छोड़ दिया।नगर थाना प्रभारी ने बताया कि होटल के संचालन से संबंधित कागजातों की भी जांच की जा रही है। यदि होटल प्रबंधन की ओर से किसी तरह की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि इससे पहले भी उक्त होटल में पुलिस की कार्रवाई हो चुकी है। कई बार यहां से इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिसके कारण होटल प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

Image
देवघर :भिखना पंचायत को प्रथम सूचकांक में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर चियरधनिया गांव के लोगों ने शनिवार को मुखिया जी को तिलक,माला और वस्त्र दे कर  सम्मानित किया। गुरुवार का दिन मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत भिखना पंचायत के लिए भाग्यशाली साबित हुआ। था प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से घोषित पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायतों में भिखना पंचायत ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।इस उपलब्धि के लिए प्रखंड के कुल 28 पंचायतों में से केवल तीन पंचायतों को पुरस्कार दिया गया, जिसमें प्रथम स्थान भिखना पंचायत, द्वितीय स्थान पोस्तवारी पंचायत और तृतीय स्थान रहतूकर पंचायत को मिला। अवार्ड मिलने पर भिखना पंचायत के मुखिया त्रिपुरारी दास ने कहा— "यह पुरस्कार सिर्फ मेरी नहीं बल्कि पूरे पंचायत की जनता की उपलब्धि है। जनता ने मुझे सेवक बनाकर भेजा और आज वही विश्वास इस सम्मान में बदल गया है। पंचायत राज व्यवस्था लागू हुए 15 वर्षों में यह पहला अवसर है जब भिखना पंचायत को इस तरह की पहचान मिली है। यह सम्मान जनता जनार्दन को समर्पित है।"म...

झरिया : अवैध कोयला कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सात ट्रक जब्त, एक लाख का जुर्माना

Image
धनबाद। जिले में अवैध कोयले के कारोबार पर लगाम कसने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एसडीएम राजेश कुमार के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स और माइनिंग टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने कुजामा और केओसीपी कोल डंप पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। सुबह से ही प्रशासनिक टीम की कार्रवाई के दौरान कोल डंप क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सबसे पहले वहां मौजूद ट्रकों को रोका और एक-एक कर उनके कागजातों की जांच शुरू की। कुल मिलाकर करीब 50 वाहनों की बारीकी से जांच की गई।जांच में यह सामने आया कि सात ट्रकों के पास बीमा, रोड टैक्स, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाणपत्र जैसे अनिवार्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए इन सभी ट्रकों को जप्त कर तीसरा थाना भेज दिया। कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग ने मौके पर ही लगभग एक लाख रुपये का ऑनलाइन जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने साफ किया कि नियमों को ताक पर रखकर कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चल सकता।जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) दिवाकर सी. द्विवेदी ने बताया कि यह कार्...

धनबाद के मेडिकल कॉलेज में हंगामा, मारपीट के बाद सभी डॉक्टर हड़ताल पर, आपातकालीन सेवाएं ठप

Image
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक  धनबाद : धनबाद जिले के सबसे बड़े अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक मरीज के परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी.घटना की शुरुआत उस समय हुई, जब मरीज के लिए एम्बुलेंस को लेकर बहस छिड़ गयी. मामला इतना बिगड़ गया कि परिजनों ने डॉक्टर के साथ हाथापाई कर दी. डॉक्टरों ने तत्काल प्रभाव से किया कार्य बहिष्कार घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टरों ने तत्काल प्रभाव से कार्य बहिष्कार कर दिया और हड़ताल पर चले गये. डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. अब सब्र का बांध टूट चुका है. डॉक्टरों ने दो टूक कह दिया है कि जब तक उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी जाती, वे काम पर नहीं लौटेंगे. पुलिस से भी डॉक्टरों की हो गयी नोंक-झोंक अस्पताल में मरीजों का नहीं हो रहा इलाज इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में इलाज पूरी तरह से ठप हो गया है. इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो चुकी हैं. दूर-दराज से आये ...

गुमला : चैनपुर प्रखंड के प्रधान लेखापाल 20 हजार रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट: पवन शर्मा ब्यूरो  गुमला : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए चैनपुर प्रखंड के प्रधान लेखापाल राजकुमार सहनी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. यह घटना गुरुवार की है, जब एसीबी टीम ने उन्हें उनके करमटोली स्थित आवास से गिरफ्तार किया. कार्रवाई जन सेवक के शिकायत के बाद हुई   यह कार्रवाई सिसई के जन सेवक धनंजय प्रसाद की शिकायत के बाद हुई. धनंजय प्रसाद चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में काम करते हैं. उन्होंने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजकुमार सहनी, जो कि प्रधान लेखापाल हैं, उनके भविष्य निधि (प्रोविडेंट फंड) की राशि को जारी करने के लिए उनसे 20 हजार की रिश्वत की मांग कर रहे थे.  शिकायत मिलने के तुरंत बाद एसीबी की आठ सदस्यीय टीम ने एक जाल बिछाया. राजकुमार सहनी को उनके आवास पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले गुमला थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई. बाद में एसीबी की टीम उन्हें आगे की जांच के लिए रांची ले गई.राँची फर्नीचर स्टोर

माडा कर्मी की मौत के बाद जालान अस्पताल में हंगामा,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया इलाज में लापरवाही बरतने से मौत होने का आरोप

Image
✍️ अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक  धनबाद:मरीज की मौत होने के बाद गुरुवार को परिजनों ने बरटांड़ स्थित एशियन द्वारिकादास जालान अस्पताल में हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. जानकारी के अनुसार भूली निवासी माडाकर्मी राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद पांच दिन पूर्व जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मतक की बड़ी बेटी सोनिया ने बताया कि पिता को भर्ती कराने के बाद दो दिन तक सब ठीक रहा. इसके बाद चिकित्सकों ने उनकी डायलिसिस शुरू की. इसके बाद से ही पिता की तबीयत बिगड़ने लगी. बुधवार की देर रात लगभग एक बजे चिकित्सकों ने पिता की मौत होने की सूचना दी. साथ ही एक लाख 65 हजार रुपये का बिल थमा दिया. गुरुवार की सुबह अस्पताल प्रबंधन द्वारा बकाया पैसे भुगतान का दबाव बनाया गया. इसपर परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया. बाद में बकाया बिल माफ करने पर हंगामा शांत हुआ. इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही की बात से इनकार किया है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज की स्थिति पहले से खराब थी. इस वजह से भर्ती लेने...

धनबाद : करम डाली लेकर दामोदर नदी नहाने गईं पांच बच्चियां डूबीं, एक की मौत, एक लापता, तीन को बचाया गया

Image
रिपोर्ट:अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक  धनबाद : झरिया के सुदाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नदी के बाई क्वार्टर छठ घाट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां करमा डाल लेकर स्नान करने गईं पांच बच्चियां पानी के तेज बहाव में बह गईं.स्थानीय लोगों की सतर्कता से तीन बच्चियों को बचा लिया गया. लेकिन एक बच्ची (रुक्मणी कुमारी, 12 वर्षीय) की मौत हो गई. जबकि एक बच्ची अब भी लापता है.घटना की जानकारी मिलते ही सुदाडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू कराया.इधर हादसे की खबर मिलते ही नदी के पास लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं रुक्मणी के घर पर कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी बच्चियां करम डाली लेकर नदी में स्नान करने उतरी थीं. तभी अचानक पानी के तेज बहाव उन्हें गहराई की ओर खींच ले गया. बच्चियों को बहता देख नदी किनारे मौजूद लोग और मछुआरे तुरंत पानी में कूदे और और तीन बच्चियों को बाहर निकालने में सफल रहे. इसी बीच पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त खोजबीन के दौरान 12 वर्षीय रुक्मणी कुमारी को बिरसा पुल के पास ...

अभाविप धनबाद ने राज्यपाल से अधिकार छीनने वाले विधेयक पर छात्रों का सख्त विरोध, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Image
रिपोर्ट:✍️अमित शर्मा, अजीत मंडल  धनबाद:झारखंड विधानसभा में हाल ही में पारित राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 को लेकर धनबाद कोयलांचल में  रणधीर वर्मा चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि इस विधेयक के तहत विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रति कुलपति, वित्तीय सलाहकार और परीक्षा नियंत्रक जैसे अहम पदों पर नियुक्ति का अधिकार महामहिम राज्यपाल से छीनकर राज्य सरकार को दे दिया गया है, जो न केवल असंवैधानिक है बल्कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर बड़ा प्रहार है। एबीवीपी झारखंड के प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी ने कहा, "यह विधेयक संविधान की संघीय संरचना का उल्लंघन करता है और उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वतंत्रता को प्रभावित करता है। हम इस कड़े कदम का पुरजोर विरोध करते हैं।"अंशु तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस विधेयक को तत्काल वापस नहीं लेती तो छात्र-युवा सड़क से सदन तक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।विरोध प्रदर्शन में शामिल में धनबाद विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता ने ब...

सीजीएल परीक्षा मामले की जांच को बनाई गई नई एसआईटी

Image
रांची :जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से जुड़े मामले की जांच अब SIT को सौंपी गई है। DGP अनुराग गुप्ता के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। इस SIT का नेतृत्व झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे करेंगे। टीम में सीआईडी के डीआईजी चंदन कुमार झा और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) के डीआईजी वाईएस रमेश को भी शामिल किया गया है। वहीं, इस मामले की जांच का प्रभार विशेष शाखा के एसपी हरदीप पी जनार्दनन को सौंपा गया है। इससे पूर्व यह जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के एक अधिकारी को दी गई थी। गौरतलब है कि सीआईडी ने इस मामले में अब तक 13 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की है। हालांकि, हाल ही में झारखंड हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान सीआईडी के डीएसपी द्वारा दाखिल शपथ पत्र पर असंतोष जताया गया था। कोर्ट ने यह टिप्पणी की थी कि ऐसे गंभीर मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जानी चाहिए।हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा नए सिरे से SIT का गठन किया गया है, जो अब इस घोटाले की तह तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ाएगी। यह कदम पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की दिशा...

धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी, घर-घर बिराजे श्रीजी:कोई ढोल-तासे तो कोई सड़कों पर नाचते हुए घर ले गए विघ्नहर्ता

Image
   धनबाद: 11 दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ बुधवार (27 अगस्त ) से हो गया है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धालु इस दिन गणेश जी की स्थापना कर अनंत चतुर्दशी के दिन तक नित्य विघ्नहर्ता का पूजन कर जल बिहार कराते हैं। बुधवार सुबह से मूर्तिकारों और प्रतिमाओं के लिए अस्थायी बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।लोग ढोल तासों और बैंड बाजों के साथ विघ्नहर्ता को अपने घर ले जा रहे हैं। इस बार ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं की मांग अधिक है। घरों में भी गणपति बप्पा मौरिया की गूंज के साथ विधि विधान से प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं और व्यंजन बनाकर भगवान गणेश का भोग लगाया जा रहा है। बच्चों में ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में इस तरह रही गणेश चतुर्थी की धूम -  बाजारों में इस तरह रही गणेश चतुर्थी की धूम परिवार के साथ की पूजा-अर्चना, मांगी खुशहाली शहर में स्थित गणेश मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है। इसके साथ ही घर-घर में भगवान गणेश की आराधना करते हुए शहरवासियों ने परिवार की खुशहाली की कामना कर ...

आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई हरि‍याली तीज

Image
धनबाद/आसनसोल. लोक त्योहार श्रावन की हरि‍याली तीज बुधवार को आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई। महिलाओं ने अपने घरों में तीज माता की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य का वर मांगा। इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से बुधवार की शांम तीज का त्योहार मनाया गया। दूसरी ओर आसनसोल के सुगम पार्क सोसाइटी  में सहेली क्लब की महिलाओं ने गीत गाकर तीज पर्व को उल्लास के साथ मनाया। आधुनिकता की भेंट चढ़े झूले, मल्हार व कजरी की धुन तो सुनाई नहीं दी, लेकिन चहुंओर पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा था। हरियाली तीज पर घर-घर में पूजन-अर्चन के साथ ही महिलाओं में सजने- संवरने का उत्साह दिखा। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इसको मां पार्वती और शिव के मिलन की याद में मनाया जाता है। नवविवाहिताएं अपने मायके आकर यह त्योहार मनाती हैं। इस दिन व्रत रखा जाता है और विशेष श्रृंगार किया जाता है। युवतियां इस दिन झूला झूलती हैं और श्रावन के मधुर गीत गाती हैं।

Breaking News: नीरज हत्या कांड में आज बड़ा फैसला, अदालत शाम 4 बजे सुनाएगी

Image
धनबाद: चर्चित नीरज हत्या कांड में आज बड़ा फैसला आने वाला है। अदालत शाम 4 बजे अपना निर्णय सुनाएगी। फैसले को लेकर पूरे शहर में उत्सुकता और चर्चा तेज हो गई है।फैसले से पहले मामले के आरोपी पिंटू सिंह और डब्लू मिश्रा कोर्ट में उपस्थित हुए हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार संजीव भी धनबाद पहुंचे हैं, जिससे समर्थकों में हलचल और उत्सुकता बढ़ गई है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद फैसले से पहले अदालत परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। धनबाद SSP ने खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है। अदालत और शहर की निगाहें फैसले पर नीरज हत्या कांड लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। अब जब फैसला आने वाला है, तो शहरवासियों समेत समर्थकों की निगाहें पूरी तरह अदालत पर टिकी हैं।  

JSSC-CGL केस : पेपर लीक नहीं हुआ, पेपर लीक के नाम पर ठगी की गई

Image
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय (JSSC-CGL) परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि पेपर लीक के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी की गई. यह जानकारी कथित तौर पर हुए पेपर लीक की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल जांच रिपोर्ट में कही गयी है.उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट JSSC-CGL परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है. झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 16 सितंबर तय की है. अगली सुनवाई तक सीआईडी के एसपी स्तर के अधिकारी को शपथपत्र दाखिल कर अब तक हुई जांच में मिले तथ्यों के बारे में अदालत को जानकारी देनी है.इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस राजेश शंकर की बेंच कर रहा है. पिछली तारीख को सुनवाई के दौरान सीआईडी के डीएसपी स्तर के अधिकारी की तरफ से प्रति शपथपत्र दायर किया गया था, जिसे कोर्ट की सहमति के बाद वापस ले लिया गया है. अब एसपी रैंक के अधिकारी शपथ पत्र देकर जांच में मिले तथ्यों के बारे में जानकारी देंगे.जानकारी के मुताबिक, डीएसपी रैंक के अ...

नीरज सिंह हत्याकांड के फरार अभियुक्त ने कराई थी धनबाद जेल में शार्प शूटर अमन की हत्या

Image
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपित शार्प शूटर अमन सिंह की हत्या धनबाद जेल में कर दी गयी थी. तीन दिसंबर 2023 को धनबाद जेल में हुए इस हत्याकांड में प्रयागराज निवासी रिंकू सिंह की संलिप्तता पायी गयी थी. रिंकु उर्फ विकास उर्फ धर्मेंद्र सिंह डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का एक फरार अभियुक्त है. नीरज सिंह हत्या कांड के मामले में पुलिस फिलहाल जिन छह लोगों के खिलाफ जांच कर रही है, उसमें रिंकू का नाम भी शामिल है.   11 के खिलाफ आरोप पत्र, छह पर जांच जारी नीरज सिंह हत्याकांड की जांच के बाद पुलिस ने कुल 11 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. साथ ही हत्याकांड में शामिल छह अभियुक्तों के खिलाफ जांच जारी रखा है. इन अभियुक्तों के खिलाफ अब तक जांच पूरी नहीं हुई है.  जिन छह अभियुक्तों के खिलाफ फिलहाल जांच जारी है,  उसमें गया सिंह, महंत पांडेय, संतोष, मोनू, रिंकु उर्फ विकास उर्फ धर्मेंद्र सिंह और सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष का नाम शामिल है. रिंकू सिंह वर्ष 2023 से ही कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा है.  जमानत पर रिहा होने के बाद से रिंकू फरार नीरज सिंह ह...

धनबाद बार संघ के चुनाव में गवर्निंग काउंसिल सदस्य के उम्मीदवार जय सिंह ने सिरियल नंबर 17 में वोट की अपील की।

Image
रिपोर्ट:✍️अक्षय प्रकाश, अमित शर्मा  धनबाद बार संघ के चुनाव में प्रचार प्रसार अपने चरम पर है, 30 अगस्त को चुनाव होना है। ऐसे में गवर्निंग काउंसिल सदस्य के उम्मीदवार जय शंकर उर्फ़ जय सिंह जिनका सिरियल नंबर 17 है, सभी वरिष्ठ व कनीय अधिवक्ताओं के पास जा जाकर अपने लिए वोट की अपील की। वरिष्ठ अधिवक्ता देवी शरण सिन्हा जी ने भी आज जीत का आशीर्वाद दिया। ऐसे ही अधिवक्ता सुदीप दान, संजय शर्मा, शंकर चौधरी, श्रुति कुमारी, मीना रीमा, अरुण महतो, सादिक खान, संजय मुर्मू, सुजीत महतो आदि ने भी अपना समर्थन दिया।उन्हें सभी लोगों का समर्थन मिल रहा है। जीत कर आते हैं तो अधिवक्ता हितों के लिए और बढ़ चढ़कर कार्य करते रहेंगे। युवा अधिवक्ताओं के हितों के लिए भी संकल्पित रहेंगे।

किस विधेयक में क्या किए गए हैं प्रावधान जानिए

Image
झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 • विश्वविद्यालयों में बीसी, प्रोवीसी, रजिस्ट्रार,  परीक्षा नियंत्रक और वित्तीय सलाहकार जैसे पदों पर नियुक्ति का अधिकार मुख्यमंत्री के पास होगा. • विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों व गैर पदों पर बहाली और प्रमोशन का फैसला राज्य सरकार करेगी. • सीनेट की अध्यक्षता प्रो-वीसी या उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री करेंगे. • सीनेट की बैठक वर्ष में दो बार होगी.झारखंड पर्यटन झारखंड व्यावसायिक शिक्षण संस्थान (शुल्क विनियमन) विधेयक, 2025 • निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों की फीस को विनियमित करने के लिए एक मजबूत नियामक ढांचा स्थापित किया जाएगा. • शुल्क विनियमन समिति की स्थापना की जाएगी जो फीस संरचना को निर्धारित करेगी और मनमानी फीस को रोकने के लिए काम करेगी. • छात्रों के लिए शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया जाएगा.झारखंड पर्यटन   झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025 • कोचिंग सेंटरों की निगरानी और विनियमन के लिए राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय नियामक प्राधिकरण स्थापित किए जाएंगे. • सभी कोचिंग सेंटरो...

पत्रकार की गिरफ्तारी नहीं, #लोकतंत्र की हत्या है!

Image
रांची पुलिस ने बिना किसी वारंट और बिना दर्ज किसी मामले के वरिष्ठ पत्रकार तीर्थनाथ आकाश को गिरफ्तार किया है। यह सिर्फ़ एक पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई नहीं है, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक तंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है।तीर्थनाथ आकाश ने लगातार सूर्या हांसदा के फ़र्ज़ी एनकाउंटर और रिम्स-2 परियोजना में आदिवासी ज़मीन की अवैध लूट जैसी संवेदनशील खबरें उजागर की हैं। इनके माध्यम से उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा और प्रशासन की जवाबदेही की मांग को उजागर किया। यह कार्रवाई सत्य को दबाने की, लोकतंत्र को कमजोर करने की और आदिवासी अस्मिता को चोट पहुँचाने की कोशिश है।इस गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि राज्य सरकार सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और प्रेस की स्वतंत्रता को चुनौती दे रही है। यह हम सभी के लिए खतरे की घंटी है: यह लोकतंत्र पर हमला है। यह संविधान पर हमला है। यह आदिवासी_अस्मिता पर हमला है। यह JournalismUnderAttack है। हम पत्रकारिता के इस स्वतंत्र प्रहरी तीर्थनाथ आकाश के समर्थन में खड़े हैं और सरकार से मांग करते हैं कि तुरंत उन्हें रिहा किय...

धनबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 10 बाइक चोरी के मामलों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक  धनबाद : धनबाद पुलिस ने बाइक चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इन गिरफ्तारियों के बाद जिले में हुई कुल 10 बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।यह जानकारी धनबाद के सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता आयोजन कर दी। उन्होंने बताया कि धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी सुरेश सिंह की होंडा शाइन मोटरसाइकिल 20 अगस्त को उनके घर के सामने से चोरी हो गई। इससे पहले, 17 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन टाटा मोटर्स से एक स्प्लेंडर प्लस भी चोरी हुई थी। लगातार बढ़ती चोरी की इन वारदातों को देखते हुए एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर धनसार थाने में एक विशेष टीम का गठन किया गया।जांच टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक नीली और सफेद शर्ट पहने हुए एक लड़का बाइक चुराते हुए दिखाई दिया। स्थानीय लोगों और आसपास के थानों से पूछताछ के बाद उसकी पहचान झरिया के भगतडीह निवासी राजा उर्फ राजकुमार रावत के रूप में हुई। राजा एक अपराधी प्र...

धनबाद : ऑपरेशन सिंदूर में शहीद रामबाबू के घर गूंजी किलकारी आई लक्ष्मी नाम रखा राम्या*

Image
रिपोर्ट:अक्षय प्रकाश ,अमित शर्मा  धनबाद : शहादत के साये में जन्मी एक नन्ही ज़िंदगी ने पूरे परिवार को गम और गर्व, दोनों का अहसास एक साथ करा दिया। ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए फौजी राम बाबू की पत्नी कुमारी अंजली ने बुधवार शाम पौने चार बजे धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित कैलाश हॉस्पिटल में एक पुत्री को जन्म दिया.बेटी की किलकारियों ने परिवार में खुशियां तो भर दीं, लेकिन हर कोई यही कह रहा था काश आज राम बाबू हमारे बीच होते.अंजली की आंखों में खुशी के साथ-साथ आंसू भी थे, उन्होंने भावुक होकर कहा मेरे पति को हमेशा बेटी की ख्वाहिश थी, वह कहते थे कि हमारी संतान पुत्री ही होगी,आज भगवान ने उनकी बात सुन ली और उनकी अंतिम इच्छा पूरी कर दी.पिछले वर्ष दिसंबर में दोनों ने प्रेम विवाह किया था, विवाह के कुछ ही महीनों बाद देश की सेवा करते हुए राम बाबू शहीद हो गए, उस समय अंजली गर्भवती थीं और मायके जियलगोड़ा (धनबाद) में रह रही थीं.राम बाबू मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के वसीलपुर गांव के निवासी थे.पति की शहादत पर गर्व जताते हुए अंजली ने कहा मेरे पति फौज में थे, देश क...

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल मैं सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र स्केटिंग प्रतियोगिता का एसएसपी महोदय ने किया शुभारम्भ*

Image
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश,पवन शर्मा  धनबाद: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, धनबाद में सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र स्केटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर आयुक्त रविराज शर्मा उपस्थित थे।अपने संबोधन में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला और उन प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की जो पहले से ही अपने स्कूलों और शहरों में चैंपियन रहे हैं। उन्होंने भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाधाओं के बावजूद प्रतिस्पर्धा करने के उनके दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की और इसे सच्ची लगन और दृढ़ता का प्रतीक बताया।एसएसपी महोदय ने भारत के उज्जवल और मजबूत भविष्य के निर्माण के लिए आज के बच्चों को तैयार करने में वर्तमान पीढ़ी की ज़िम्मेदारी के बारे में भावुकता से बात की। उन्होंने कहा कि छात्रों को न केवल शैक्षणिक बल्कि खेल के क्षेत्र में भी नई ऊँचाइयों को छूते हुए कीर्तिमान स्थापित करना है। स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजर्षि भूषण ने स्कूल द्वारा एक बिल्कुल नया 200 मीटर...

बाइक चोर गिरोह का खुलासा, तीन आपराधकर्मी गिरफ्तार, पांच बाइक भी बरामद

Image
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक  धनबाद : धनबाद पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तिसरा थाना क्षेत्र के काली टाँड फुटबॉल ग्राउण्ड के पास से धनबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो से चोरी किये गये कुल पाँच मोटरसाईकिल को बेचने की नियत से एकत्रित कुल तीन अपराधकर्मियों क्रमशः 1. करकू भूईयां उर्फ करकू कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पे० चनठी भुईयां उर्फ चनथी भुईयां सा० यज्ञ धौड़ा थाना तिसरा जिला धनबाद 2. सोनु भूईयां उम्र करीय 20 वर्ष पे० स्व० डोना भुईयां दोनो सा० यज्ञ धौड़ा थाना तिसरा जिला धनबाद 3 अरविन्द कुमार साव उर्फ लड्‌डु उम्र करीब 19 वर्ष पे० अमर साथ सा० करमाटांड थाना बलियापुर जिला धनबाद को गिरफ्तार किया गया है उक्त मोटरसाईकिल चोर के संरगना सोनू सिन्हा उम्र 21 वर्ष पे० सोहन लाल सिन्हा सा० खास कुईयां दुर्गा मंदिर थाना तिसरा जिला धनबाद फिरार है। आपराधिक इतिहास तिसरा थाना कांड संख्या  29/21 दिनांक 17.04.2021 धारा 379/411/413 भा०८०वि० २. तिसरा थाना कांड संख्या 27/25 दिनांक 25.04.2025 धारा 317(4)/317 (5) बी०एन०एस० 3. झरिया 245/23 4. झरिया 241/24 5 सिन्दरी 46/24 6. पुटकी 47/2...

धनबाद:खेलने की उम्र में नाबालिग बनी मां,SNMMCH में गूंजती चीख के बीच उठते सवाल?

Image
✍️ अक्षय प्रकाश ,पवन शर्मा  धनबाद :बचपन की उम्र में जहां गुड़िया-खिलौनों से प्यार की चाहत होती है, वहीं गिरिडीह के डुमरी की 13 साल की बच्ची को अस्पताल के कमरे में जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा से देखा गया । रविवार को एसएनएम अस्पताल में उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया।यह खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया। यह तूफ़ान घटना गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के बरवाटांडा के रहने वाले 18 साल के सुभाष सिंह के पीछे है। आरोप है कि उसने बच्ची को प्रेम जाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाए। बचपन की नासमझी और प्रतिष्ठा का लाभ उन्होंने मासूम की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। बेटी के होने पर ससुराल वालों ने छुपाया दर्द, बड़ी शर्मिंदगी : अंजेल में दिखाए गए कुछ महीने पहले ही पता चला था कि उनकी बेटी गर्भवती है। लेकिन सामाजिक तानों और अपमानों के डर से उन्होंने इस राज को अपने घर की चारदीवारी के अंदर कैद कर लिया।एक मासूम बच्ची को घर में बंद कर दिया गया। मंगलवार रात जब बच्चे को तेज प्रसव वेदना हुई तो अस्पताल में घबराहट होने लगी। जबरदस्ती उसे डुमरी के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर...