धनबाद यातायात पुलिस ही उड़ा रहे नियमों की धज्जियां-,

रिपोर्ट अक्षय प्रकाश,पवन शर्मा 

धनबाद:जहाँ एक ओर धनबाद पुलिस आम जनता की गाड़ियों की चेकिंग कर रही है — पॉल्युशन, इंश्योरेंस और डॉक्युमेंट्स के नाम पर चालान काट रही है — वहीं दूसरी ओर उसी अभियान में लगे एक पुलिसकर्मी की गाड़ी JH10AE8894 के काग़ज़ खुद फेल पाए गए हैं!

जांच में सामने आया:

इस गाड़ी का Pollution Under Control (PUC) प्रमाण पत्र समाप्त हो चुका है।

इंश्योरेंस भी वैध नहीं है।

फिर भी यह गाड़ी बेखौफ सड़क पर है — और आम जनता की गाड़ियों को जाँच रही है!

 सवाल उठता है

क्या कानून सिर्फ आम आदमी के लिए है?
क्या वर्दी का मतलब कानून से ऊपर होना है?

जनता पूछ रही है:

ऐसे पुलिसकर्मी पर कौन करेगा कार्रवाई?

क्या SP, SSP और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले का संज्ञान लेंगे?
क्या सिर्फ आम जनता को ही नियमों की पालना करनी है?

आम जनता की मुख्य माँगें:

1. इस वाहन और संबंधित पुलिसकर्मी पर तत्काल कार्रवाई की जाए

2. पूरे वाहन चेकिंग अभियान की निष्पक्ष जांच हो।

3. पुलिस विभाग के वाहनों के दस्तावेज़ सार्वजनिक किए जाएं।

 शर्मनाक दोहरा रवैया:

पुलिसवाले खुद नियम तोड़ें, और जनता पर सख्ती करें — यह रवैया अब बर्दाश्त नहीं!

 "कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए — चाहे वो आम नागरिक हो या पुलिस अफसर।"

यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद ही नियमों का पालन नहीं कर रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर कह रही है। तस्वीर धनबाद यातायात पुलिस कर्मियों का है।जो खुद यातयात थाना के इंचार्ज है यातायात पुलिस यातायात को लेकर काफी सतर्क है। लोगों को नियम समझाए जा रहे हैं और अपेक्षा की जा रही है कि सभी नियम कानून से सड़क पर चलें और यातायात के नियम का पालन करें लेकिन यह नियम शायद पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होता है।नियम की धज्जियां ओर सुप्रीम कोर्ट की नियम को ताक पर रख रहे यातयात पुलिस एक्स्ट्रा लाइट खुद यातयात थाना प्रभारी की जिप्सी में लगा है तो ये क्या आम पब्लिक का फाइन करेंगे जब वो खुद उड़ा रहे हैं यातायात ओर सुप्रीम कोर्ट की नियम की धज्जियां ऐसे तो जब से यातायात पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह और सार्जेंट मेजर राकेश कुमार दुबे जी आए हैं तब से धनबाद की यातायात व्यवस्था बहुत दूर तक सुधरी है कभी ड्रिंक एंड ड्राइव तो कभी गाड़ी की कागजात हो या हेलमेट सीट बेल्ट हो सकती से पालन करवाते हैं वो आम हो या खाश किसी की एक नहीं चलती पैरवी वाले हो या कुछ इन के सामने किन्हीं की नहीं चलती मगर आज कल सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जो कि यातायात पुलिस पर ? खड़ा कर दी है

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश