धनबाद: धनबाद पुलिस के एक रूप यह भी है, जहां सेवा के साथ मानवता भी

✍️अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक

धनबाद : वैसे तो पुलिस कई रूप जनता को देखने मिलते है। किसी के लिए अच्छी तो किसी के लिए बुरी भी है। वही विभाग में कुछ ऐसे भी लोग है जिनकी वजह से पुलिस विभाग का मानवता का चेहरा भी दिखता है। कुछ ऐसे भी पुलिसकर्मी है जो वर्दी में अपनी ड्यूटी के साथ साथ लोगो की समाजिक और आर्थिक मदद कर उन्हें सम्मान भी देते है। इसे ही धनबाद ट्रैफिस पुलिस साहिल खान, सुभाष कुमार सिंह   है। जो अपनी ड्यूटी के साथ साथ लोगो की मदद भी करते है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनबाद के प्रतिष्ठित रणधीर वर्मा चौक पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर गुजरने वाले का दिल छू लिया। एक महिला जो सड़क किनारे तिरंगा झंडे बेच रही थी, रणधीर वर्मा चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने रुककर सम्मानपूर्वक झंडे खरीदे।

यह साधारण-साक्षण असाधारण संदेश दे गया
 
देशभक्ति का असली रूप तब नज़र आता है जब हम अपने कर्तव्यों के साथ-साथ इंसानियत का भी सम्मान करें।पुलिसकर्मियों का यह व्यवहार न सिर्फ मानवता का परिचय देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि झारखंड पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था संभाल रही है, बल्कि सामाजिक मूल्यों को भी मजबूती से निभा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश