बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश


Edited by Akshay prakash 

धनबाद:राष्ट्र के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मंगलवार को बैंक मोड़ थाना परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में सुबह ठीक 9:30 बजे विधिवत रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, थाना परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
ध्वजारोहण के पश्चात थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने उपस्थित पुलिसकर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन वर्ष 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और गणराज्य राष्ट्र बना।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार देता है, साथ ही हमें अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की सीख देता है। थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि वे कानून का पालन करें, सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।उन्होंने आगे कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में विश्वास, सुरक्षा और न्याय की भावना को मजबूत करना भी है। इस दिशा में पुलिस और आम नागरिकों के सहयोग से ही एक सशक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।कार्यक्रम के दौरान बैंक मोड़ थाना के समस्त पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
इसके अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। विशेष रूप से भारतीय मीडिया परिषद के अध्यक्ष पवन शर्मा, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं स्वतंत्र पत्रकार तथा भारतीय मीडिया परिषद के झारखंड-बिहार के सलाहकार शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एवं महासचिव प्रेमप्रकाश गंगेसरिया की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
समापन के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान की मर्यादाओं की रक्षा के संकल्प के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई