ऑपरेशन “नार्कोस” के तहत आरपीएफ की बड़ी सफलता, हटिया स्टेशन से 16 किलो गांजा बरामद
ऑपरेशन “नार्कोस” के तहत आरपीएफ की बड़ी सफलता, हटिया स्टेशन से 16 किलो गांजा बरामद
Edited by Akshay prakash
रांची/हटिया।रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची मंडल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरपीएफ पोस्ट हटिया एवं फ्लाइंग टीम रांची ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हटिया रेलवे स्टेशन से 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।कमांडेंट आरपीएफ रांची मंडल श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ द्वारा सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18452 पुरी–हटिया एक्सप्रेस के आगमन के बाद प्लेटफार्म संख्या 01 स्थित पार्सल कार्यालय के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग के साथ बैठे पाए गए।
आरपीएफ कर्मियों द्वारा पूछताछ किए जाने पर दोनों युवक घबराए हुए नजर आए और उन्होंने अपना नाम मंटू मलिक उर्फ मनोरंजन मलिक (उम्र लगभग 18 वर्ष), निवासी संबलपुर (ओडिशा) तथा आलोक डिगल (उम्र लगभग 17 वर्ष, किशोर), निवासी कंधमाल (ओडिशा) बताया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार कर ली।मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ रांची श्री अशोक कुमार सिंह को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंचे। उनके निर्देशन में सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए तलाशी ली गई, जिसमें दोनों बैग से 08-08 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 16 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।परीक्षण किट से जांच में बरामद पदार्थ गांजा पाया गया। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन एवं एक रेलवे ई-टिकट को भी विधिवत जब्त कर सील किया गया। इसके पश्चात सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों एवं जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई हेतु जीआरपीएस हटिया को सुपुर्द कर दिया गया, जहां एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।इस सफल कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट हटिया के निरीक्षक श्री रूपेश कुमार, उप निरीक्षक दीपक कुमार, उप निरीक्षक सूरज राजवंशी, स्टाफ रजत एवं बसंत सोय, तथा फ्लाइंग टीम रांची के स्टाफ हेमंत की सराहनीय भूमिका रही।आरपीएफ की इस कार्रवाई को रेलवे परिसर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी सफलता माना जा रहा है।
Comments
Post a Comment