धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने आंखों में जलन और असहजता के कारण शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में अपनी आंखों की जा ...

 धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने आंखों में जलन और असहजता के कारण शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में अपनी आंखों की जा ...

एसएनएमएमसीएच में धनबाद के डीसी आदित्य रंजन की आंख की जांच करते चिकित्सक।

Edited by Akshay prakash 

 धनबाद। उपायुक्त आदित्य रंजन शुक्रवार को अपनी आंखों की जांच कराने के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचे। यहां नेत्र विभाग के एचओडी डा धर्मेंद्र कुमार ने उपयुक्त की आंखों की जांच की और दवाइयां लिखी साथ ही साथ उपायुक्त को सावधानी बरतने की सलाह भी दी।जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उपायुक्त आदित्य रंजन आंखों में जलन और असहजता महसूस कर रहे थे। इसके समुचित उपचार के लिए वे शुक्रवार को एसएनएमएमसीएच के नए भवन (पीजी बिल्डिंग) पहुंचे।अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधक डा. सीएस सुमन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए नेत्र विभाग में ले गए। जहां नेत्र रोग विशेषज्ञ और विभाग के विभागाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र कुमार ने उपायुक्त की आंखों की गहन जांच की।जांच के उपरांत डाक्टर ने उन्हें आंखों की जलन कम करने के लिए जरूरी आई ड्राप्स और दवाइयां लिखी साथ ही साथ डा. कुमार ने उन्हें आंखों को आराम देने और धूल-धूप से बचाव के भी निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी सूक्ष्म अवलोकन किया और स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता पर संतोष व्यक्त किया।

रिपोर्ट: अमित शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश