धनबाद स्टेशन पर चलाया गया मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान

धनबाद स्टेशन पर चलाया गया मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान
Edited by Akshay prakash 
 
धनबाद :धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में सुनियोजित कार्यक्रम के तहत आज 15:00 बजे से 18:30 बजे तक धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में धनबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 134 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 66,785 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई | टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ देखी गयी | चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया | धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच किया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा | धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने की सलाह देता है तथा यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है उसी श्रेणी में यात्रा करने का अनुरोध करता है |

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश