मीटर में बिजली, घर में अंधेरा! धनबाद में 5100 स्मार्ट मीटर उपभोक्ता परेशान

मीटर में बिजली, घर में अंधेरा! धनबाद में 5100 स्मार्ट मीटर उपभोक्ता परेशान

Edited by Akshay

धनबाद:शनिवार सुबह करीब 10 बजे #धनबाद सर्किल के हजारों घरों में अचानक अंधेरा छा गया। करीब 5100 स्मार्ट मीटर वाले प्रीपेड उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बिना किसी पूर्व सूचना के बंद हो गई। हैरानी की बात यह रही कि मीटर में सप्लाई ऑन दिख रही थी, लेकिन घरों में पंखे, लाइट और अन्य उपकरण पूरी तरह ठप थे।
बिजली कटते ही उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। लोग लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करने लगे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परेशान उपभोक्ता दौड़ते-भागते बिजली कार्यालय पहुंचने लगे। देखते ही देखते कार्यालय में भीड़ जमा हो गई।
भीड़ बढ़ती देख बिजली अधिकारियों ने जिम्मेदारी से किनारा कर लिया। अधिकारियों का कहना था कि प्रीपेड कनेक्शन में निगेटिव बैलेंस होने की वजह से सर्वर से अपने आप बिजली कट गई है।
लेकिन उपभोक्ताओं का दर्द कुछ और ही कहानी बयां कर रहा था। लोगों का कहना है कि कई महीनों से उन्हें न तो कोई बिल मिला और न ही कोई स्पष्ट सूचना। अब अचानक किसी पर 7 हजार, किसी पर 12 हजार और किसी पर इससे भी ज्यादा बकाया दिखाया जा रहा है। कई उपभोक्ताओं को तो यह तक नहीं पता था कि उनका कनेक्शन प्रीपेड में बदल चुका है, वहीं कई लोगों के पास अपना अकाउंट नंबर तक उपलब्ध नहीं है।हालात ऐसे बने कि जिन उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी, उनके घरों में बिजली बहाल हो गई। लेकिन सैकड़ों लोग देर शाम तक बिजली कार्यालय के चक्कर काटते रहे, बिना समाधान के।


रिपोर्ट: अमित शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश