धैया इमेजिका सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

धैया इमेजिका सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल


Edited by Akshay prakash 

धनबाद: धनबाद के धैया थाना क्षेत्र अंतर्गत इमेजिका सेंटर के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब आगे चल रहे एक मालवाहन वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक सीधे उसमें जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालवाहन वाहन अचानक रुक गया, बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला और टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायल युवकों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में स्थिति सामान्य कराई गई।
फिलहाल घायल युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
स्थानीय लोगों ने इस स्थान पर अक्सर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश