आसनसोल में ताबड़तोड़ कार्रवाई: दो बसों से भारी मात्रा में गांजा और मोबाइल फोन बरामद, मचा हड़कंप
Edited by Akshay prakash आसनसोल : चुनावी माहौल के बीच आसनसोल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग यात्री बसों से भारी मात्रा में गांजा और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सतर्कता साफ नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जुबिली मोड़ पर चल रहे सघन नाका चेकिंग अभियान के दौरान रांची से आ रही एक यात्री बस को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बस से 66 मोबाइल फोन और करीब 1 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद बीती रात पुलिस ने झारखंड से आ रही एक अन्य बस को भी रोका। तलाशी लेने पर इस बस से करीब 10 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनों मामलों को मिलाकर कुल लगभग 11 किलो गांजा जब्त किया गया है, जो कि एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चुनाव को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सख्त निगरानी रखी जा रही है। खासकर बिहार और झारखंड से आने वाले वाहनों की विशेष जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवैध ...