धनबाद में स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, सैकड़ों घरों की बिजली कटी—उपभोक्ताओं का फूटा गुस्स। ा



Edited by Akshay prakash 

धनबाद: शहर में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटर अब लोगों के लिए राहत की जगह परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। ताजा मामला हीरापुर फीडर क्षेत्र का है, जहां सैकड़ों घरों की बिजली एक साथ काट दिए जाने के बाद उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोग बड़ी संख्या में हीरापुर स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के पूरे इलाके की बिजली काट दी गई, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घरों में अंधेरा छा गया और दैनिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया।
एक उपभोक्ता ने बताया कि करीब चार महीने पहले उनके घर में स्मार्ट मीटर लगाया गया था। मीटर लगने के बाद अचानक एक लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल आ गया। जब उन्होंने इस बिल पर आपत्ति जताई, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अंततः बिल जमा नहीं करने पर उनकी बिजली काट दी गई।
वहीं, कई अन्य लोगों का कहना है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं, इसके बावजूद उनकी बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद रिचार्ज करने में भी लगातार समस्याएं आ रही हैं। कई लोग जब बिजली कार्यालय में बिल जमा करने पहुंचे तो उन्हें “लिंक फेल” होने की बात कहकर वापस लौटा दिया गया। इससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर की शुरुआत से ही अनियमित बिलिंग और तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। बिना स्पष्ट कारण के बिजली काटे जाने से आम जनता को मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश