Posts

Showing posts from October, 2025

सेवानिवृत्ति सह विदाई समारोह : 6 पुलिस पदाधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Image
Edited by Akshay prakash  एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए कहा – पुलिस सेवा में इनका योगदान रहेगा अविस्मरणीय धनबाद पुलिस बल में वर्षों से निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे छह पुलिस पदाधिकारियों को आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। धनबाद पुलिस परिवार की तरफ से “सेवानिवृत्ति सह विदाई समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।   जिन पुलिसकर्मियों ने अपनी गौरवशाली सेवा यात्रा पूर्ण की उनमें शामिल पदाधिकारियों में श्री राम नारायण ठाकुर, थाना प्रभारी, धनबाद थाना, श्री परशुराम चौधरी पुलिस अवर निरीक्षक मुनीडीह ओपी, श्री सुरेश ठाकुर पुलिस अवर निरीक्षक पुलिस केंद्र धनबाद, श्री सन्नू सिंह सहायक अवर निरीक्षक पुलिस केंद्र धनबाद, श्री अनिल कुमार सहायक अवर निरीक्षक पंचेत ओपी, श्री सुमन कुमार सिंह सहायक अवर निरीक्षक तोपचांची थाना शामिल रहे। एसएसपी महोदय ने दी शुभकामनाएं, कहा — इनका योगदान रहेगा प्रेरणास्रोत विदाई समारोह के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात क...

झरिया में सनसनी: भौंरा के बंद मकान से चार जिंदा बम बरामद, एक युवक हिरासत में

Image
Edited by Akshay prakash  पुलिस ने पानी में डालकर बमों को निष्क्रिय किया, इलाके में फैली दहशत झरिया के भौंरा क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उर्दू स्कूल के पास एक बंद पड़े मकान से चार जिंदा बम बरामद हुए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बमों को पानी में डालकर निष्क्रिय कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। यह घटना भौंरा ओपी क्षेत्र के सात नंबर स्थित उर्दू स्कूल के पास की है। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक बंद पड़े मकान से बदबू और संदिग्ध हलचल की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भौंरा ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान मकान से चार जिंदा बम बरामद किए गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने पानी में डुबोकर निष्क्रिय कर दिया।   एक युवक हिरासत में पुलिस ने संदेह के आधार पर भौंरा सात नंबर निवासी मोइनुद्दीन नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के अनुसार, यह युवक हाल के दिनों में कुछ संदिग्ध लोगों के संपर्क में था। जांच अधिकारी ...

मददगार अनिमेश सिंह” – धनबाद की पहचान बन चुके इंसानियत के सच्चे प्रतीक

Image
Edited by Akshay prakash  कोरोना काल से लेकर आज तक लगातार समाजसेवा में सक्रिय, जनता ने दिया नया नाम — ‘जनता का आदमी’ धनबाद, समाज में ऐसे लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद को ही अपना जीवन-धर्म मानते हों। धनबाद के युवा समाजसेवी अनिमेश सिंह उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने बचपन से ही सेवा और इंसानियत को अपनी पहचान बना लिया। आज पूरे शहर में वे “मददगार अनिमेश” के नाम से जाने जाते हैं। बचपन से ही समाज सेवा की ओर रुझान अनिमेश सिंह ने बचपन से ही जरूरतमंदों की मदद को अपनी प्राथमिकता बनाया। वे कई सामाजिक संगठनों और एनजीओ से जुड़े हुए हैं, जो गरीबों, असहायों और वंचित वर्गों की मदद में सक्रिय रहते हैं। कोरोना काल में बने जीवनदाता कोरोना महामारी के सबसे कठिन दिनों में जब पूरा देश भय और असहायता से घिरा हुआ था, तब अनिमेश सिंह ने इंसानियत की मशाल जलाए रखी। उन्होंने संक्रमित क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, दवाइयाँ और भोजन पहुँचाया। इतना ही नहीं, उन्होंने उन लोगों का अंतिम संस्कार भी कराया जिन्हें कोई अपना उठाने वाला नहीं था। उनक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सूर्योपासना, छठ अब राष्ट्रीय पर्व के रूप में उभरा

Image
Edited by Akshay prakash  देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व — घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब नई दिल्ली:लोक आस्था, पर्यावरण चेतना और संयम का प्रतीक महापर्व छठ पूजा अब क्षेत्रीय सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय पर्व का रूप ले चुका है। इस वर्ष इसका एक नया अध्याय तब जुड़ा जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वयं भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।राष्ट्रपति की इस श्रद्धापूर्ण भागीदारी ने पूरे देश में यह संदेश दिया कि छठ अब केवल बिहार, झारखंड या पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बन चुका है।   राष्ट्रपति की श्रद्धा बनी राष्ट्रीय चर्चा का विषय राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली स्थित अपने आवास परिसर में परंपरागत विधि-विधान से सूर्योपासना की। उन्होंने छठ व्रतियों के कठोर अनुशासन और स्वच्छता के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा — > “छठ पर्व भारतीय संस्कृति की उस भावना का प्रतीक है, जिसमें प्रकृति, समाज और परिवार के प्रति कृतज्ञता का भाव निहित है।” राष्ट्रपति की यह...

मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Image
Edited by Akshay prakash  समाजसेवी सह पूर्व मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण यादव के पुत्र थे मृतक, पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में बोकारो (चास )। चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी स्थित गाय घाट इलाके में सोमवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद ने खूनखराबे का रूप ले लिया। समाजसेवी सह पूर्व मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण यादव के छोटे पुत्र अजय यादव उर्फ सोनू (30 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है। 🔹 विवाद से गोलीबारी तक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार की शाम लगभग 8 से 9 बजे के बीच सोनू और बलराम तिवारी नामक युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ देर बाद बलराम तिवारी अपने दो से तीन साथियों के साथ गाय घाट स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचा, जहां सोनू अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इससे पहले कि सोनू कुछ समझ पाता, बलराम ने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी।गोलीबारी में सोनू को तीन गोलियां पे...

छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं,घाट बनाने के दौरान चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Image
Edited by Akshay prakash  भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में सोमवार को छठ पूजा की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हो गया। छठ घाट की सफाई और सजावट में जुटे चार मासूम बच्चे नदी में डूब गए। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। सफाई के बाद नहाने उतरे, चारों की गई जान ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे घाट की मिट्टी समतल करने और सजावट में मदद कर रहे थे। काम खत्म होने के बाद वे नहाने के लिए नदी में उतर गए। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए तीन अन्य बच्चे भी कूद पड़े, लेकिन कोई भी बाहर नहीं निकल सका। शोर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला गया, तब तक देर हो चुकी थी। चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो जुड़वां भाई समेत चार की मौत मृत बच्चों की पहचान इस प्रकार है – गोरेलाल मंडल (पुत्र – रूदल मंडल) कारेलाल मंडल (जुड़वां भाई) प्रियांशु कुमार (पुत्र – मिथिलेश मंडल) नंदन कुमार (पुत्र –...

धनबाद में सोने-चांदी की दुकानों की रेकी कर रहे थे बिहार के डकैत, दो गिरफ्तार — हथियार बरामद

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद पुलिस ने त्योहारों के दौरान अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो शहर की विभिन्न सोने-चांदी की दुकानों की रेकी कर रहे थे। दोनों आरोपी बिहार के कुख्यात डकैत गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपी गिरफ्तार युवकों की पहचान दिलीप यादव और अजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं और पूर्व में भी डकैती व लूटपाट के कई मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस की कार्रवाई धनबाद डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इसी क्रम में बैंक मोड़ थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान संदिग्ध बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की। जांच के दौरान दोनों की गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं। तलाशी में एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हथियार मिलने के बाद दोनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। रेकी का खुलासा पू...

मधुपुर HDFC बैंक लूटकांड का देवघर पुलिस ने किया खुलासा, 11 अपराधी गिरफ्तार

Image
Edited by Akshay prakash  बिहार के वैशाली जिले से दबोचे गए सभी आरोपी, ₹5 लाख नकद, एटीएम मशीन और हथियार बरामद देवघर , देवघर पुलिस ने मधुपुर थाना क्षेत्र के राजवाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में हुई बड़ी लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में शामिल 11 पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं। 🔹 22 सितंबर को हुई थी बड़ी लूट 22 सितंबर 2025 की दोपहर मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में हथियारबंद अपराधियों के गिरोह ने धावा बोला था। अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। 🔹 एसपी सौरभ के निर्देशन में बनी चार टीमें देवघर पुलिस अधीक्षक सौरभ ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ मधुपुर, सारठ और देवघर के नेतृत्व में चार विशेष छापेमारी दल गठित किए। इन टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और गोपनीय सूचना के आधार पर झारखंड व बिहार के कई जिलों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के...

गरीब छठव्रती के आशीर्वाद से निहाल हुए बोकारो के हाकिमभक्ति की शक्ति के आगे पद और प्रतिष्ठा भी हुए नतमस्तक

Image
Edited by Akshay prakash  बोकारो : छठ पर्व की पावन बेला में बोकारो जिले से एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने सभी को भावुक कर दिया। आस्था, भक्ति और मानवता की मिसाल बन चुकी यह तस्वीर अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह दृश्य बेरमो प्रखंड के रवि निषाद के घर का है। यहाँ एक वृद्ध गरीब छठव्रती महिला अपने व्रत के दौरान पूजा की तैयारी में जुटी थीं। इसी दौरान जिले के शीर्ष अधिकारी — उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह और एसडीओ उनके घर पहुंचे। वृद्धा ने अधिकारियों का स्वागत भक्ति और आत्मीयता से किया। चेहरे पर सच्चे विश्वास और आंखों में भक्ति की चमक के साथ उन्होंने जिले के हाकिम को अपने आशीर्वाद से निहाल कर दिया। इस दृश्य ने साबित कर दिया कि भक्ति की शक्ति इतनी प्रबल होती है कि वह प्रशासनिक ऊँचाइयों और सामाजिक सीमाओं को भी मिटा देती है। पीछे खड़े एसपी हरविंदर सिंह मुस्कराते हुए उस दृश्य को निहारते रहे, जबकि डीसी अजय नाथ झा श्रद्धा से झुककर वृद्धा का आशीर्वाद लेते दिखे। वहाँ मौजूद लोगों ने कहा कि यह पल म...

धनबाद: इवनिंग वॉक कर रहीं वृद्धा से अपराधियों ने सोने के कंगन व अंगूठी छीने

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद :बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के अशोक नगर में रहने वाले सूरज जिंदल की मां सुधा जिंदल (75) का अपराधियों ने सोने के कंगन व अंगूठी रविवार की शाम छीन ली. घटना के बाद सुधा जिंदल ने अपने घर वालों को जानकारी दी. इसके बाद घर वालों ने बैंक मोड़ थाना को सूचना दी. घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम व्यवसायी सूरज जिंदल की मां सुधा जिंदल रोजाना की तरह रविवार की शाम इवनिंग वॉक पर निकली थी. धनसार मंदिर से घूम कर घर लौट रही थी. वह जैसे घर के पास जैसे ही पहुंची वहां पर पहले से दो युवक खड़े थे. युवकों ने उनसे बात की. इसके बाद सुधा आगे निकल गयी. इसके बाद एक व्यक्ति बाइक से पहुंचा और अपने दोनों साथियों को लेकर आगे बढ़ गया. सुधा अपने घर की तरफ गयी, तो दोनों अपराधी वहीं पर खड़े थे. दोनों अपराधी उनके हाथ में पहने सोने के कंगन और अंगूठी छीन कर फरार हो गये. इसके बाद वह अपने घर पहुंची और घरवालों को घटना के बारे में बताया. जब तक घर के लोग बाहर निकले, अपराधी भाग चुके थे. बैंक मोड़ पुलिस घटना की जांच कर रही है.

छठ पर गांव गया था परिवार घर पर हो गई लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस

Image
Edited by Akshay prakash  Dhanbad : बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा सायरबांध के समीप मानसरोवर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे सीआईएसएफ के एएसआई पवन कुमार मिश्रा और हेड कांस्टेबल शत्रुंजय तिवारी के बंद आवासों में चोरों ने धावा बोल दिया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। छठ पर्व के लिए पैतृक गांव गया हुआ था परिवार जानकारी के अनुसार, एएसआई पवन कुमार मिश्रा शनिवार शाम पांच बजे वीटीसी सेंटर मुराईडीह में ड्यूटी के लिए घर बंद कर रवाना हुए थे। रविवार सुबह जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य ताला टूटा पाया। वहीं, ऊपर के फ्लैट में रहने वाले हेड कांस्टेबल शत्रुंजय तिवारी के घर का भी ताला टूटा हुआ मिला।शत्रुंजय तिवारी चुनाव ड्यूटी में बाहर हैं और उनका परिवार छठ पर्व के लिए पैतृक गांव गया हुआ है। चोरी की सूचना उन्हें फोन पर दी गई। उन्होंने बताया कि अलमारी में लगभग ₹7,000 नगद और 50,000 मूल्य के चांदी के जेवरात रखे थे, जो संभवतः चोरी हो गए हैं। चोरी के सामानों का पूरा आकलन उनके लौटने के बाद ही संभव हो पाएगा। लॉकर से 22,000 नग...