धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-बम बरामद


Edited by Akshay prakash 

धनबाद पुलिस को अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रिंस खान गिरोह के 12 सक्रिय अपराधियों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में शूटर, षड्यंत्रकर्ता, वित्तीय प्रबंधक और साइबर संचालक शामिल हैं।एसएसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस गिरोह के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद विशेष टीम ने राजगंज, बैंकमोड़ और कतरास थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अपराधियों की सूची

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं —

1. सुरज तांडी (शूटर),

2. आशीष कुमार सिंह (शूटर),

3. तौकिर राजा (शूटर),

4. लक्की विशाल उर्फ छोटू (शूटर),

5. अफरिदी राजा उर्फ अफरिदी सिद्धकी (षड्यंत्रकर्ता),

6. पवन कुमार सिंह (वित्तीय प्रबंधक),

7. रितिक कुमार विश्वकर्मा (वित्तीय प्रबंधक),

8. विक्रम कुमार साव (वित्तीय प्रबंधक),

9. अमन कुमार गुप्ता (तकनीकी सहयोगकर्ता),

10. आकाश कुमार वर्णवाल (तकनीकी सहयोगकर्ता),

11. तौकिल अंसारी (तकनीकी सहयोगकर्ता),

12. अभिषेक पाण्डेय उर्फ पप्पु (तकनीकी सहयोगकर्ता)।

बरामदगी

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक कट्टा, तीन जिंदा गोलियां, दो देशी बम, ₹31,970 नकद, दो मोटरसाइकिल (Pulsar 250cc और Honda Dream Yoga) तथा सात स्मार्टफोन बरामद किए हैं।


पिछले मामलों से संबंध

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में 09 सितंबर 2025 को राजगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर की गई फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस मामले में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।पुलिस ने इस संबंध में राजगंज थाना कांड सं. 87/25, बैंकमोड़ थाना कांड सं. 263/25 और कतरास थाना कांड सं. 362/25 दर्ज किए हैं।

एसएसपी की चेतावनी और अपील

एसएसपी ने कहा कि धनबाद पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे किसी भी गिरोह के दबाव में न आएं और पुलिस को सहयोग करें।साथ ही चेतावनी दी कि अगर कोई भी कारोबारी ऐसे अपराधियों को आर्थिक लाभ पहुंचाता है तो उसके खिलाफ भी देशद्रोह सहित सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने युवाओं से भी अपील की कि वे पैसों के लालच में अपराध की राह न अपनाएं, क्योंकि पुलिस और कानून ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

लगातार अभियान में सफलता

धनबाद पुलिस द्वारा हाल के दिनों में अपराधियों के खिलाफ चलाया गया अभियान लगातार सफल हो रहा है।प्रिंस खान और उसके गुर्गे सैफी उर्फ मेजर द्वारा व्यापारियों को धमकाने के मामलों में भी पुलिस को ठोस सुराग मिले हैं। गिरोह के वित्तीय नेटवर्क और हथियार आपूर्ति श्रृंखला को ध्वस्त करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।


रिपोर्टः धनबाद संवाददाता अक्षय प्रकाश 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश