चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित
देवघर:भिखना पंचायत को प्रथम सूचकांक में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर चियरधनिया गांव के लोगों ने शनिवार को मुखिया जी को तिलक,माला और वस्त्र दे कर सम्मानित किया।
गुरुवार का दिन मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत भिखना पंचायत के लिए भाग्यशाली साबित हुआ। था प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से घोषित पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायतों में भिखना पंचायत ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।इस उपलब्धि के लिए प्रखंड के कुल 28 पंचायतों में से केवल तीन पंचायतों को पुरस्कार दिया गया, जिसमें प्रथम स्थान भिखना पंचायत, द्वितीय स्थान पोस्तवारी पंचायत और तृतीय स्थान रहतूकर पंचायत को मिला।
अवार्ड मिलने पर भिखना पंचायत के मुखिया त्रिपुरारी दास ने कहा—
"यह पुरस्कार सिर्फ मेरी नहीं बल्कि पूरे पंचायत की जनता की उपलब्धि है। जनता ने मुझे सेवक बनाकर भेजा और आज वही विश्वास इस सम्मान में बदल गया है। पंचायत राज व्यवस्था लागू हुए 15 वर्षों में यह पहला अवसर है जब भिखना पंचायत को इस तरह की पहचान मिली है। यह सम्मान जनता जनार्दन को समर्पित है।"मुखिया ने आगे कहा कि इस पुरस्कार के बाद विकास कार्यों की गति और तेज़ होगी तथा जनता को बेहतर सुविधाएं दिलाने की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया जाएगा। निस्संदेह यह उपलब्धि पूरे भिखना पंचायत के लिए गर्व और उल्लास का विषय बन गई है।
इस कार्यक्रम को सफल करने में मुख्य रूप से योगदान दिए उपेंद्र चौबे,राघवेंद्र चौबे, चंद्र शेखर चौबे,मिथलेश चौबे,निरंजन पाठक,प्रदीप तिवारी (वार्ड ),अक्षय तिवारी( पंडित जी), अक्षय प्रकाश ( न्यूज संपादक राष्ट्र शक्ति न्यूज)गोविंद तिवारी,राजू रावत,निक्कू राउत,भोला राय का योगदान रहा।
भारतीय मीडिया परिषद ने मुखिया श्री त्रिपुरारी दास को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की अशेष शुभकामनाएं दीं।
Comments
Post a Comment