होटल में पुलिस की छापेमारी, चार जोड़े युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा,गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी।



देवघर:– शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने एक स्थानीय होटल में छापेमारी की।नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कुल चार जोड़े युवक-युवती को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ा। छापेमारी के बाद होटल के कमरों से चार जोड़े युवक-युवती को पुलिस ने हिरासत में लेकर नगर थाना लेकर आई ।सभी युवक-युवती नगर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जाते हैं। पूछताछ के बाद देर शाम को पुलिस ने परिजनों को बुलाकर सभी युवक युवतियों को बांड भरवाकर छोड़ दिया।नगर थाना प्रभारी ने बताया कि होटल के संचालन से संबंधित कागजातों की भी जांच की जा रही है। यदि होटल प्रबंधन की ओर से किसी तरह की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि इससे पहले भी उक्त होटल में पुलिस की कार्रवाई हो चुकी है। कई बार यहां से इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिसके कारण होटल प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश