देवघर में टोटो और ऑटो चालकों ने किया हड़ताल, टोटो ऑटो का परिचालन आज रहेगा ठप्प, अवैध वसूली का आरोप।


देवघर :– देवघर में अपनी मांगों को लेकर ऑटो और टोटो चालकों ने आज एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। देवघर के वीर कुंवर सिंह चौक पर सैकडो टोटो ऑटो चालकों ने विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे है।
जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोटो का परिचालन नहीं होने से जसीडीह रेलवे स्टेशन, देवघर रेलवे स्टेशन, टॉवर चौक सहित पूरे शहर में ऑटो और टोटो यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ऑटो और टोटो चालकों का आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा उन पर लगातार जुल्म व अत्याचार किया जा रहा है।इस मौके पर एक ऑटो चालक ने बताया कि प्रशासन द्वारा आए दिन उनके वाहनों को रोककर चालान काटा जाता है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, "हमारा संघर्ष इस बात के लिए है कि हर जगह टोटो वालों को रोककर फाइन मारा जाता है, चालान काटा जाता है। हम मेहनत करके कमाते हैं, लेकिन ये प्रशासन हमें लगातार परेशान करता रहता है।"वही टोटो ऑटो का जिला अध्यक्ष संदीप यादव ने इसपर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशासन के इस रवैये से कई चालक परेशान है। उन्होंने बताया कि देवघर के विभिन्न थानों में सैकड़ों टोटो वाहन जब्त करके रखे गए हैं,ओर चालन काटा जा रहा है।वही नगर निगम के द्वारा अलग से टैक्स वसूली किया जा रहा है। ऐसे में उनके मालिकों और परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। उनके घर का चूल्हा ठंडा हो गया है और बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
संदीप यादव ने सवाल उठाया कि एक तरफ चालक कर्ज लेकर और लोन पर गाड़ी खरीदते हैं ताकि वे अपनी किश्त भर सकें, दूसरी तरफ उन्हें नगर निगम और प्रशासन के भारी भरकम चालानों का बोझ उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक-एक महीने में 10 से 15 हजार रुपये के तीन-तीन चालान काटे जा रहे हैं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक प्रशासन उन्हें लिखित आश्वासन नहीं देता। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं और उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे डीसी कार्यालय का भी घेराव करेंगे।देवघर में टोटो और ऑटो की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हम इस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आगे की अपडेट आपको देते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश