प्रेम प्रसंग की खौफनाक सजा ! युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

पलामू जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने पहले मौत के घाट उतार दिया। फिर हत्या को हादसा दिखाने के लिए आरोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि मामला ट्रेन दुर्घटना लगे। लेकिन पुलिस जांच ने इस हैरान करने वाली साजिश का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया। जांच में मामला प्रेम संबंध विवाद के कारण हत्या का निकला। मृतक की पहचान अमरेंद्र सिंह उर्फ बब्लू सिंह के रूप में हुई, जो सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव का निवासी था। प्रारंभिक तौर पर यह मामला ट्रेन दुर्घटना प्रतीत हुआ, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स की जांच से स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या की गई थी। जांच में यह सामने आया कि अमरेंद्र का पिछले पांच वर्षों से गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। वर्ष 2022 में युवती की शादी हो गई, फिर भी अमरेंद्र से उसका संपर्क बना हुआ था। युवती के परिजन इस रिश्ते को लेकर लंबे समय से नाराज थे। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त की रात अमरेंद्र अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। तभी लड़की के परिवार के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने बबलू को पकड़कर घर के भीतर खींच लिया। इसके बाद रस्सी और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए शव को रात में रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया, ताकि हत्या एक हादसा लगे।पुलिस जांच पूरी होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर योगेंद्र यादव, राकेश यादव, कलावती देवी और बृक्ष यादव को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी सुआ ग्राम के निवासी हैं। पलामू सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई रविंद्र कुमार सिंह के आवेदन पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद तकनीकी जांच जारी है। जरूरत पड़ने पर आरोपियों को रिमांड पर लिया जा सकता है। फिलहाल चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश