आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज
धनबाद/आसनसोल. लोक त्योहार श्रावन की हरियाली तीज बुधवार को आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई। महिलाओं ने अपने घरों में तीज माता की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य का वर मांगा। इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से बुधवार की शांम तीज का त्योहार मनाया गया। दूसरी ओर आसनसोल के सुगम पार्क सोसाइटी में सहेली क्लब की महिलाओं ने गीत गाकर तीज पर्व को उल्लास के साथ मनाया।
आधुनिकता की भेंट चढ़े झूले, मल्हार व कजरी की धुन तो सुनाई नहीं दी, लेकिन चहुंओर पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा था। हरियाली तीज पर घर-घर में पूजन-अर्चन के साथ ही महिलाओं में सजने- संवरने का उत्साह दिखा।
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इसको मां पार्वती और शिव के मिलन की याद में मनाया जाता है। नवविवाहिताएं अपने मायके आकर यह त्योहार मनाती हैं। इस दिन व्रत रखा जाता है और विशेष श्रृंगार किया जाता है। युवतियां इस दिन झूला झूलती हैं और श्रावन के मधुर गीत गाती हैं।
Comments
Post a Comment