देवघर: टोटो के धक्के से महिला घायल*



 देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर चौक पर पैदल रास्ता क्रॉस कर रही एक महिला को अनियंत्रित टोटो से धक्का लग गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के संबंध में खोपरोडीह गांव निवासी घायल किरण देवी ने बताया कि वह शिव चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बंधा गई हुई थी। वहां से वह वापस लौट रही थी। उसी क्रम में बैद्यनाथपुर के पास एक अनियंत्रित टोटो ने धक्का मार दिया।
उपरांत स्थानीय लोगों ने टोटो चालक को पड़कर घायल महिला को उसी टोटो में बैठा कर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। इधर सदर अस्पताल पहुंचाने के बाद मौका पाकर टोटो चालक टोटो लेकर फरार हो गया।घटना की जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश