श्याम बाजार हटिया के समीप जमीन में पड़ी दरारें, एक घर हुआ क्षतिग्रस्त ,लोगों में हड़कंप

✍️ अक्षय प्रकाश, पवन शर्मा 

धनबाद :जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम बाजार में अचानक बीती रात लगभग 2:00 बजे श्याम बाजार हटिया के पास जमीन फट गई किसी की घायल होने की सूचना नहीं है फटे जमीन को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है।
जोगता थाना क्षेत्र में गैस रिसाव से भू-धसान, मकान ध्वस्तबताया जाता है कि जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत सात नंबर के समीप गैस रिसाव के कारण सोमवार को भू-धंसान की घटना हुई। इस हादसे में करकट सीट और खपरैल से बने मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीसीसीएल द्वारा पूर्व में किए गए कोयला खनन कार्य और हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश तथा पानी के रिसाव के चलते यह भू-धंसान हुआ है। अचानक हुए हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। इधर बीसीसीएल प्रबंधन ने दावा किया है कि समुचित व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में कई स्थलों पर डोज़रिंग कर जमीन को समतल बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है, ताकि आगे किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश