Posts

Showing posts from September, 2025

झारखंड को मिला नया मुख्य सचिव, अविनाश कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी

Image
Edited by Akshay prakash  रांची: झारखंड सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। अविनाश कुमार फिलहाल ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। अब वे राज्य की सर्वोच्च प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि श्री कुमार का व्यापक प्रशासनिक अनुभव राज्य के विकास कार्यों को और गति देगा। उन्हें नीतिगत निर्णयों में पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जाना जाता है। अविनाश कुमार ने अपने करियर में विभिन्न जिलों और विभागों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। ऊर्जा विभाग में रहते हुए उन्होंने कई सुधारात्मक पहल कीं, जिससे बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और नई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिली। राज्य सरकार और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नए मुख्य सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति से प्रशासनिक तंत्र को नई दिशा मिलेगी। ✍️ रिपोर्ट: डेस्क 

महा अष्टमी पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति ने किया भोग वितरण

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद (भूली):महा अष्टमी के पावन अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति, श्याम नगर भूली की ओर से खीर-पूड़ी का भोग वितरण किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति ने श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और सेवा भाव का परिचय देते हुए प्रसाद वितरित किया। भोग ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच उल्लास और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। समिति के अध्यक्ष राकेश कांति विश्वास ने कहा कि संस्था हमेशा सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहती है और इसी तरह लोगों की सेवा करती रहेगी। उन्होंने समिति की पूरी टीम और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि संस्था को ऊँचाइयों तक ले जाने में सभी का योगदान सराहनीय है। इस मौके पर संयोजक राजेंद्र प्रसाद साहू, सचिव दिलबाग सिंह, रमेश यादव, त्रिभुवन जी, प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्णिमा विश्वास, इंदु देवी, मंजू देवी, अमीषा कुमारी, काजल कुमारी, अमन कुमार, सोनू कुमार, प्रदीप बाउरी, गौरव मुखर्जी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भू...

धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: प्रिंस खान गिरोह का शूटर गिरफ़्तार, व्यापारी की हत्या की साज़िश नाकाम

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद पुलिस ने शनिवार की रात अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के शूटर रबीउल इस्लाम उर्फ़ मोटा को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम के नेतृत्व में गठित टीम ने चाईबासा पुलिस की मदद से सरायकेला-खरसावां ज़िले के राजाबांध इलाके से आरोपी को दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, .38 एमएम बोर का देशी पिस्टल और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि रबीउल इस्लाम किसी व्यापारी की हत्या की साज़िश रच रहा था। वह प्रिंस खान गिरोह के लिए शूटर का काम करता है और अब तक कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि आरोपी पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए शहाबुद्दीन सिद्दीकी हत्याकांड में भी शामिल था, जहां वह मोटरसाइकिल चला रहा था।धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई और अपराधियों के मंस...

मटकुरिया दुर्गा पूजा पंडाल में माँ दुर्गा की प्रतिमा का भव्य अनावरण

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद – मटकुरिया स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में आज संध्या 6 बजे माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर धनबाद के युवा समाजसेवी एवं व्यवसायी श्री रंजीत सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह में समिति के पदाधिकारी, स्थानीय श्रद्धालु और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। पंडाल की भव्य सजावट और रोशनी ने वातावरण को उत्सवपूर्ण बना दिया। अनावरण के बाद आयोजित भव्य आरती में भक्तों ने माता की उपासना की और गीत-संगीत के माध्यम से श्रद्धा व्यक्त की। समिति के महासचिव ने बताया कि इस वर्ष पंडाल में विशेष सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार और बच्चों की भागीदारी होगी। मटकुरिया दुर्गा पूजा पंडाल में यह अनावरण समारोह क्षेत्र में उत्सव और धार्मिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम का संचालन  समिती के अध्यक्ष नितिन भट्ट द्वारा किया गया। मौक़े पर द्वारिका तिवारी, राम प्रकाश पासवान, गोबिंद ...

दुर्गा पूजा के बाद पंपू तालाब का होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण

Image
  Edited by Akshay prakash  धनबाद : शहर के मध्य भाग में स्थित 72 एकड़ में फैले विशाल पंपू तालाब का दुर्गा पूजा के बाद जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण कार्य शुरू होगा। रविवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार व सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक ने संयुक्त रूप से तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम चरणबद्ध तरीके से कार्य करेगा। पहले चरण में तालाब की साफ-सफाई और गाद निकासी (डिस्लजिंग) होगी। इसके बाद दूसरे चरण में पार्क, वॉक वे, रेस्टोरेंट और ग्रीन पैच विकसित कर सौंदर्यकरण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान तालाब से सटे रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण भी पाया गया। उपायुक्त ने रेलवे को अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली कराने का निर्देश दिया। साथ ही रेलवे से सौंदर्यकरण में सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया। रिपोर्ट:अक्षय प्रकाश 

पटनाः कंकड़बाग में सिलबट्टे से पीट-पीटकर प्रेमी की हत्या — महिला ने खुद फोन कर कबूला, एफएसएल साइट पर

Image
Edited by Akshay prakash पटना, कंकड़बाग । कंकड़बाग थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी की कथित तौर पर सिलबट्टे के पत्थरों से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला ने घटना के बाद कई घंटे शव के पास ही बैठा रहने के बाद पुलिस को फोन कर कहा — "मैंने अपने प्रेमी की हत्या कर दी है। शव कमरे में पड़ा है। कृपया आ जाइए।" कॉल मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू कर दी। घटना का क्रम पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम मुरारी है जो बेंगलुरु में ड्राइवर का काम करता था और 16 सितंबर को पटना लौटा था। मुरारी और आरोपी महिला पिछले करीब पाँच वर्षों से लिव-इन रिश्ते में रह रहे थे। दोनों एक किराये के कमरे में रहते थे। पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों से शादी को लेकर विवाद चल रहा था — मुरारी, परिवारिक या अन्य कारणों से, शादी का वादा टालता आ रहा था; आरोप है कि दबाव में उसने दशहरा पर शादी का वादा किया था। घटना के एक दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और झगड़ा बढ़ा। पुलिस के विवरण के अनुसार देर रात मुरारी सो रहा था, तब आरोपी महिला ने स...

दुर्गा पूजा पर रोटी बैंक यूथ क्लब ने बाँटी खुशियाँअनाथालय के बच्चों को नए वस्त्र व मिठाई वितरित, चेहरों पर खिला उल्लास

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद, नवरात्र की पूर्व संध्या पर धनबाद स्थित रोटी बैंक यूथ क्लब ने अपने सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी अनूठी पहल की। क्लब के सदस्यों ने हिंदू मिशन अनाथालय पहुँचकर वहाँ रह रहे बच्चों के साथ दुर्गा पूजा की खुशियाँ साझा कीं। नए कपड़े और मिठाइयों से सजाया त्योहार भारतीय परंपरा में दुर्गा पूजा पर नए वस्त्र धारण करने की मान्यता है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए क्लब ने सभी बच्चों को नए कपड़े भेंट किए। जब बच्चों ने उपहार स्वरूप नए वस्त्र ग्रहण किए तो उनके चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया। इसके अलावा, बच्चों के बीच मिठाई वितरित की गई, जिससे त्योहार की मिठास और गहरी हो गई। “ खुशियाँ साझा करना ही असली पूजा” इस अवसर पर रोटी बैंक यूथ क्लब के पदाधिकारियों ने कहा – “ हमारे समाज की असली शक्ति तभी प्रकट होती है जब हम खुशियाँ साझा करते हैं। दुर्गा पूजा शक्ति और एकजुटता का प्रतीक है, और जब हम इन मासूम चेहरों के साथ यह उत्सव मनाते हैं तो त्योहार का महत्व और भी बढ़ जाता है।” बच्चों का उत्...

नवरात्रि पर मिला जीवन का सबसे बड़ा उपहार, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में हुआ नेत्रदान

Image
Edited by Akshay prakash  धनबाद। नवरात्रि के पावन अवसर पर कतरास निवासी रामचंद्र सोनार ने मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर दी। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में उनके पुत्र मनोज सोनी ने पिता के नेत्रदान का संकल्प पूरा किया। इस नेक कार्य के पीछे समाजसेवी अंकित राजगढ़िया की प्रेरणा रही। मनोज सोनी ने भावुक होकर कहा – “मरणोपरांत पिता के नेत्रदान से मुझे गर्व है। अब दो नेत्रहीनों को रोशनी मिलेगी और मेरे पिता हमेशा अमर रहेंगे।” अंकित राजगढ़िया ने कहा कि नेत्रदान जीवन का सबसे अमूल्य दान है और हर व्यक्ति को इस दिशा में आगे आना चाहिए। उन्होंने अस्पताल के सुपरीटेंडेंट डॉ. दिनेश गिंदोरिया और डॉ. एम.के. दुबे का विशेष आभार व्यक्त किया। झारखंड में यह क्षण ऐतिहासिक बन गया जब नेत्रदान के बाद अस्पताल के नर्स, वार्ड बॉय और सुरक्षा कर्मियों ने नेत्रदानी को सलामी दी। यह पहली बार हुआ और इस दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। ✨ रामचंद्र सोनार ने दिखा दिया कि मृत्यु अंत नहीं, बल्कि किसी और की जिंदगी में नई सुबह बन सकती है । ✍️ अक्षय प्रकाश   ...

रणधीर वर्मा स्टेडियम बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएँ

Image
Edited by Akshay prakash  Dhanbad :जिलेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) अब आधुनिक स्वरूप में विकसित होकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में सामने आएगा। जिला प्रशासन ने आज स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित योजना की प्रेजेंटेशन देखी और इसके विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। कौन-कौन सी सुविधाएँ होंगी? प्रस्तावित योजना के अनुसार स्टेडियम में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी: 👉बैडमिंटन, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के लिए अलग-अलग कोर्ट। 👉400 मीटर लंबा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, जिससे एथलेटिक्स को नई गति मिलेगी। 👉क्रिकेट प्रेमियों के लिए अत्याधुनिक इनडोर शेड, ताकि खराब मौसम में भी अभ्यास बाधित न हो। 👉अन्य खेलों के लिए भी प्रशिक्षण और अभ्यास की आवश्यक व्यवस्था। न्यूनतम शुल्क पर मिलेगा लाभ स्टेडियम के आधुनिकरण का सबसे बड़ा लाभ जिले के आम खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को होगा। वे न्यूनतम शुल्क अदा कर इन सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। इससे न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का ...