धनबाद पुलिस को मिली 68 नई पेट्रोलिंग बाइक,एसएसपी प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Edited by Akshay prakash
धनबाद, मंगलवार।
धनबाद पुलिस को कानून-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण के लिए मंगलवार को नई ताकत मिली। पुलिस केंद्र में आयोजित विशेष समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने 68 नई पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अपराध पर लगेगा अंकुश
एसएसपी ने कहा कि पेट्रोलिंग बाइकों के शामिल होने से पुलिस की गतिशीलता और चौकसी में इज़ाफा होगा। अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी और शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की पहुंच और तेज होगी।
जून में शुरू हुआ था "सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग"
उन्होंने बताया कि धनबाद पुलिस को आधुनिक और सक्षम बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। इसी क्रम में जून महीने में "सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग" की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत 50 बाइक दी गई थीं। अब अतिरिक्त 68 बाइकों से पुलिस बल की गश्ती क्षमता और मजबूत हुई है।
जनता में बढ़ेगा विश्वास
पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया गया कि गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और आम जनता के बीच त्वरित उपस्थिति दर्ज कराएँ। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोलिंग बढ़ने से असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी और शहरवासियों, खासकर महिलाओं व व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।
उम्मीदें
धनबाद पुलिस की इस नई पहल से शहर की कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण में और तेजी आएगी।
✍️ रिपोर्ट अक्षय प्रकाश
Comments
Post a Comment