धनबाद बार एसोसिएशन: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शानदार सम्मान समारोह


Edited by Akshay prakash 

अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और बार की गरिमा बनाए रखना हमारी प्राथमिकता” – राधेश्याम गोस्वामी
धनबाद: धनबाद बार एसोसिएशन के 2025-2027 कार्यकाल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और गवर्निंग काउंसिल सदस्यों का सम्मान समारोह आज धनबाद बार के भगत सिंह हॉल में आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन यूट्यूब चैनल राइट टू स्पीक (Right To Speak) के संचालक और अधिवक्ता एकांत गोस्वामी ने किया।
समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव जितेन्द्र कुमार, अन्य पदाधिकारी धनेशवर महतो, दीपक शाह, आनंद कुमार मिश्रा, अमित कुमार सिंह, शुभाशीष चटर्जी और गवर्निंग काउंसिल सदस्य जय सिंह, करुणा तिवारी, राजन पॉल, आँचल शर्मा, मूनमून बनर्जी, चंदन प्रसाद सिंह, रोहित वर्मा, भारती श्रीवास्तव एवं सिद्धार्थ शर्मा को उपहार और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा, “हमारी कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना और बार एसोसिएशन की गरिमा को बनाए रखना है। हम सभी प्रयास करेंगे कि अधिवक्ताओं को हर संभव सहयोग और सुविधा मिले।”
इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और भरोसा जताया कि यह टीम अपने कार्यकाल में पारदर्शिता और सक्रियता के साथ कार्य करेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की अच्छी उपस्थिति रही। प्रमुख उपस्थित अधिवक्ताओं में गुंजन, श्रुति, रवि सिन्हा, संजीव, शिल्पी भारती, मीना, विनिता पांडे, राखी, सादिक, अरुण, अभिषेक, जयदेव सहित अनेक अधिवक्ता शामिल थे।

कार्यक्रम के आयोजक एकांत गोस्वामी ने कहा, “धनबाद बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान करना मेरे लिए गौरव की बात है। यह समारोह न केवल सम्मान का अवसर है बल्कि बार के भीतर सहयोग और एकजुटता को भी दर्शाता है।”

समारोह का आयोजन अत्यंत सुसंगठित और भव्य तरीके से किया गया, जिसमें सभी उपस्थित अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रिपोर्ट:अक्षय प्रकाश 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश