झारखंड : JJMP के 9 कमांडरों ने किया आत्मसमर्पण, सीआरपीएफ और पुलिस अधिकारियों के समक्ष डाले हथियार
झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन JJMP के 9 कमांडरों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का ऐलान किया। आत्मसमर्पण का यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के आईजी साकेत सिंह, आईजी अभियान माईकल राज और पलामू के जोनल आईजी सुनील भास्कर की मौजूदगी में आयोजित किया गया।आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है, जिसमें एके-47 राइफल भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी समर्पित नक्सलियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नई ज़िंदगी शुरू कर सकें।इस कदम को सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी बताया है।
Comments
Post a Comment