JSSC-CGL 2024 पेपर लीक केस में बड़ा मोड़: हाईकोर्ट से 5 आरोपियों को जमानत, जांच पर उठे सवाल



Edited by Akshay prakash 

JSSC-CGL 2024 पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को 5 आरोपियों को जमानत दे दी है। इन आरोपियों में अखिलेश कुमार, अभिलाष कुमार, कृष्णा स्नेही, मनोज कुमार और गौरव कुमार शामिल हैं। कोर्ट ने 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर इन्हें बेल प्रदान की।ई-पेपर सब्सक्रिप्शन


CID कोई पुख्ता जवाब पेश नहीं कर पाई

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जांच एजेंसी CID से पूछा कि इन अभियुक्तों के खिलाफ क्या ठोस साक्ष्य हैं। हालांकि, CID कोई पुख्ता जवाब पेश नहीं कर पाई। इस आधार पर कोर्ट ने आरोपियों को अंतरिम राहत दी। बता दें कि आरोपी अखिलेश कुमार खुद एक परीक्षार्थी था।
आरोपियों की ओर से अधिवक्ता अभिषेक एन सिंहा और अमित दास ने कोर्ट में पक्ष रखा। इससे पहले भी इस केस में 5 अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। कुल मिलाकर CID ने अब तक 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

क्या है पूरा मामला?

JSSC-CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित हुई थी। परीक्षा के बाद पेपर लीक की खबर सामने आई, जिसने राज्यभर में बवाल खड़ा कर दिया। छात्र संगठनों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी इस मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया।फिलहाल मामले की जांच CID कर रही है। वहीं, हाई-प्रोफाइल बन चुके इस केस की CBI जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) भी दायर की गई है।

रिपोर्ट: पवन शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश