धनबाद पुलिस ने दुर्गा पूजा से पहले किया मॉक ड्रिल, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम


Edited by Akshay prakash 

धनबाद:दुर्गा पूजा के मौके पर भीड़भाड़ और संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान जवानों ने दंगा नियंत्रण और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न अभ्यास किए।
मॉक ड्रिल में वाटर कैनन से भीड़ नियंत्रण, लाठी चार्ज और आंसू गैस के प्रयोग का प्रदर्शन किया गया। जवानों को यह भी सिखाया गया कि किसी आकस्मिक स्थिति में संयम और साहस के साथ नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कार्रवाई करनी है।
कार्यक्रम में एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईपीएस राघवेंद्र शर्मा, डीएसपी मुख्यालय-2 धीरेन्द्र नारायण बंका और डीएसपी मुख्यालय-1 शंकर कामती समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
एसएसपी ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान चौक-चौराहों, पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। सभी मेला स्थलों पर वॉच टॉवर से निगरानी रखी जाएगी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष टीम तैनात होगी।
उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह जवानों के आत्मविश्वास और वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है। एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या डायल 112 पर दें।
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए लोगों से वाहन का कम उपयोग करने और पूजा पंडाल से दूर सुरक्षित स्थान पर पार्किंग करने की अपील भी की गई।


रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश