गिरिडीह में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार



Edited by Akshay prakash 

गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमायडीह में पुलिस ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिलने के बाद खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान नवनिर्मित मकान से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, शराब बनाने का कच्चा माल और लगभग चार लाख रुपये मूल्य की होंडा हॉरनेट बाइक जब्त की गई।

पुलिस ने इस मामले में बसीर आलम, सोहेल अंसारी और मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी छोटी गोसाई अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह मिनी फैक्ट्री बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार कर आसपास के इलाकों में सप्लाई कर रही थी। पिछले एक सप्ताह में गिरिडीह पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाइयाँ की हैं।

उन्होंने कहा कि आम जनता को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने और शराबमुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे अवैध शराब कारोबार की जानकारी पुलिस तक पहुँचाएँ ताकि अपराधियों के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जा सकें।


रिपोर्ट:पवन शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश