चाईबासा : BOB के बाहर पिस्टल की नोंक पर पांच लाख की लूट, वारदात CCTV में कैद


चाईबासा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शहर के बीचो-बीच बैंक ऑफ बड़ोदा के बाहर पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की लूट हुई है. घटना सदर थाना क्षेत्र के सदर बाजार के पास घटी है. लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. बताया जाता है कि सिंहभूम ट्रेडिंग पेट्रोल पंप के कर्मी विमलेश कुमार और संजय बैंक ऑफ बड़ोदा में पैसा जमा करने पहुंचे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने दोनों को घेर लिया. अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर उनसे पांच लाख छीन लिए. इस दौरान अपराधियों ने विमलेश कुमार को हथियार के बट से मारा, जिससे वे घायल हो गए हैं. इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी के जरिये अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. 


Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश