समाजसेवियो द्वारा ढागी और बरवाडीह ग्रामीणों के बीच कपड़े,केक और बिस्किट का वितरण।
Edited By: Akshay prakash
धनबाद के समाजसेवियो द्वारा आज दोपहर धनबाद के नजदीक गांव कर्माटांड पंचायत के अधीन ढागी बरवाडीह ग्रामीणों के बीच में कपड़ा , केक और बिस्कुट का वितरण किया गया। आज जो सामग्री वितरण किया गया जिसमें समाजसेवी एश.पी.बोस, रिटायर्ड कोल इंडिया ऑफिसर, करीब 150 पीस कपड़ा,
समाजसेवी शोभा बरनवाल,शक्ति टावर,जोड़ा फाटक, धनबाद निवासी द्वारा 50 पीस केक और 50 पीस बिस्किट और समाजसेवी समरजीत घोष और तपन कुमार चक्रवर्ती के द्वारा 150 पीस केक और 150 पीस बिस्किट प्रदान किया गया। आज का इस कार्यक्रम में रॉबिन चटर्जी के नेतृत्व में एस.पी.बोस, तपन कुमार चक्रवर्ती, समरजीत घोष, संतोष कुमार और नीलकमल खवास सभी समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को संपन्न किया।
रिपोर्ट: अमित शर्मा ,अजीत मंडल
Comments
Post a Comment