महा अष्टमी पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति ने किया भोग वितरण



Edited by Akshay prakash 

धनबाद (भूली):महा अष्टमी के पावन अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति, श्याम नगर भूली की ओर से खीर-पूड़ी का भोग वितरण किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति ने श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और सेवा भाव का परिचय देते हुए प्रसाद वितरित किया। भोग ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच उल्लास और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
समिति के अध्यक्ष राकेश कांति विश्वास ने कहा कि संस्था हमेशा सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहती है और इसी तरह लोगों की सेवा करती रहेगी। उन्होंने समिति की पूरी टीम और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि संस्था को ऊँचाइयों तक ले जाने में सभी का योगदान सराहनीय है।
इस मौके पर संयोजक राजेंद्र प्रसाद साहू, सचिव दिलबाग सिंह, रमेश यादव, त्रिभुवन जी, प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्णिमा विश्वास, इंदु देवी, मंजू देवी, अमीषा कुमारी, काजल कुमारी, अमन कुमार, सोनू कुमार, प्रदीप बाउरी, गौरव मुखर्जी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
समिति के सदस्य नीलकमल खावस ने जानकारी दी कि यह सेवा कार्य हर वर्ष इसी प्रकार आयोजित होता है और आगे भी संस्था जरूरतमंदों की मदद तथा सामाजिक एकजुटता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

✍️रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश