पुटकी में खनन टास्क फोर्स की सख्त बैठक: अवैध खनन पर कसेगा शिकंजा, BCCL को मिली कड़ी चेतावनी
Edited by Akshay prakash
धनबाद के पुटकी पीबी एरिया गेस्ट हाउस में अंचल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की अहम बैठक अंचल अधिकारी विकास आनंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर हुई इस बैठक में बीसीसीएल, सीआईएसएफ और पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।झारखंड पर्यटन
बैठक में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई
बैठक में कोयला, बालू और अन्य खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई। थाना प्रभारियों को लगातार छापेमारी कर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया, जबकि बीसीसीएल को अवैध खनन हॉट स्पॉट पर कड़ी निगरानी और अवैध मुहानों की भराई का निर्देश दिया गया।साथ ही बीसीसीएल को क्षतिग्रस्त क्वार्टर ध्वस्त करने, ट्रांसपोर्ट कंपनियों को नियमों का पालन कराने और भू-धंसान प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का सख्त आदेश दिया गया। डीजीएमएस के ब्लास्टिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश,पवन शर्मा
Comments
Post a Comment