धनबाद में दुर्गा पूजा से पहले सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर SSP सख्त
Edited by Akshay prakash
धनबाद पुलिस प्रशासन दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंगलवार को SSP प्रभात कुमार ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों का निरीक्षण किया।
🔹 निरीक्षण स्थल – सिटी सेंटर, बैंक मोड़, मटकुरिया, धनसार, वासेपुर, पांडरपाला समेत भीड़भाड़ वाले क्षेत्र।
🔹 मुख्य निर्देश –
भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुचारू ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाएं और पब्लिक को समय पर जानकारी दी जाए।
सभी इंट्री पॉइंट और बंगाल सीमा पर बेरियर लगाकर सघन वाहन जांच की जाए।
पूजा पंडालों और भीड़ वाले क्षेत्रों में अनुशासित पार्किंग सुनिश्चित की जाए, अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई होगी।
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दो-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी, पंडालों के आसपास विशेष बल तैनात रहेगा।
🔹 पब्लिक से अपील –
निजी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल या पंडाल से दूर सुरक्षित स्थान पर ही खड़े करें।
दोपहिया वाहन में अतिरिक्त सुरक्षा लॉक का इस्तेमाल करें।
नशे की हालत में वाहन न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
पुलिस प्रशासन को सहयोग दें ताकि त्योहार शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न हो।
👉 कुल मिलाकर, धनबाद पुलिस ने साफ कर दिया है कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश
Comments
Post a Comment