एसएसपी महोदय ने किया टुंडी और पूर्वी टुंडी थाना का औचक निरीक्षण,लंबित मामलों की समीक्षा, साफ-सफाई और अनुशासन पर दिए सख्त निर्देश



Edited by Akshay prakash 

धनबाद के एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने सोमवार को टुंडी थाना और पूर्वी टुंडी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेख कक्ष, मालखाना, सीरिस्ता और हाजत का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी व जनता केंद्रित होनी चाहिए।
निरीक्षण में एसएसपी महोदय ने थाना में लंबित मामलों की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिया कि गंभीर मामलों की जांच को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। इसके लिए क्षेत्र में गश्ती और निगरानी को और सख्त किया जाए।
एसएसपी महोदय ने थाना परिसर की साफ-सफाई व अनुशासन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाना आम जनता के लिए न्याय का पहला दरवाजा है, इसलिए यहां का वातावरण हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रहना चाहिए। मालखाना और अभिलेखों को क्रमबद्ध रखने का भी निर्देश उन्होंने मौके पर दिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी महोदय ने जवानों और पदाधिकारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जनता से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निपटाया जाना चाहिए।एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाने की नसीहत दी।


रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश