धनबाद मंडल कारा का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, नए जेल नियमों की दी जानकारी


Edited by Akshay prakash 

धनबाद,  जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ धनबाद थाना प्रभारी आर.एन. ठाकुर और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने जेल परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कैदियों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण रूटीन प्रक्रिया के तहत किया गया है।
आईजी सुदर्शन मंडल ने जानकारी दी कि मई 2025 से लागू नए जेल मैन्युअल और 131 वर्षों बाद लाए गए नए जेल अधिनियम में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसके तहत:

कैदियों को अब सप्ताह में तीन दिन मांसाहारी भोजन मिलेगा।

उनका नियमित मेडिकल चेकअप और स्क्रीनिंग कराई जाएगी, जिससे स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान हो सके।

नए कैदियों की 10 बिंदुओं पर आधारित सुरक्षा और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगी।


उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी नए नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और कैदियों की मूलभूत सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही न हो।

साथ ही आईजी ने जेल प्रशासन को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

रिपोर्ट: पवन शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश