झरिया : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जानबूझकर मारने का आरोप
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक
झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के बालूगद्दा निवासी बीभा देवी ने जोरापोखर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 18 वर्षीय पुत्र देव कुमार राम की मौत एक सुनियोजित साजिश का नतीजा है। 31 अगस्त की रात गणेश पूजा मेला देखकर लौटते वक्त देव कुमार और उसका दोस्त बॉबी वर्मा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (JH01AV-2948) की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहाँ 1 सितंबर की सुबह देव की मौत हो गई।
बीभा देवी का दावा है कि मेला में किसी से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद जानबूझकर स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर देव की हत्या की गई। परिवार ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Comments
Post a Comment