धनबाद में अब डबल हेलमेट लागू, नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस का सघन जांच अभियान


यातायात व्यवस्था सुधार और सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की सख्ती

Edited by Akshay prakash 

धनबाद एसएसपी श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर सोमवार को जिले में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) श्री अरविन्द सिंह ने किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और सड़क हादसों में कमी लाना था।
अभियान के तहत पुलिस टीम ने सिटी सेंटर, श्रमिक चौक, जेपी चौक, बैंक मोड़ और पुराना बाजार पानी टंकी के पास वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान लापरवाह ऑटो और टोटो चालकों पर कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया गया।
लापरवाह दोपहिया वाहन चालकों पर सख्ती

यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पीछे बैठने वाले सवारियों के हेलमेट की भी जांच की। कई लोग बिना हेलमेट के पकड़े गए, जिनका मौके पर चालान काटा गया। ट्रैफिक डीएसपी महोदय ने साफ कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चारपहिया वाहनों की भी जांच

चारपहिया वाहनों में लगे काले शीशे मौके पर उतरवाए गए और चालकों से जुर्माना वसूला गया। गाड़ियों के कागजातों की भी जांच की गई। प्रेशर हॉर्न और मॉडीफाइड सिलेंसर वाले वाहनों को पकड़ने के लिए विशेष टीम सक्रिय रही।

अभियान आगे भी जारी रहेगा
डीएसपी यातायात श्री अरविन्द सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन की नहीं है। आगे भी लगातार अभियान चलेगा। उन्होंने कहा, “लोग यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन कागजात को लेकर लापरवाही न बरतें। सड़क सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है।


रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश,अमित शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश