धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: प्रिंस खान गिरोह का शूटर गिरफ़्तार, व्यापारी की हत्या की साज़िश नाकाम



Edited by Akshay prakash 

धनबाद पुलिस ने शनिवार की रात अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के शूटर रबीउल इस्लाम उर्फ़ मोटा को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम के नेतृत्व में गठित टीम ने चाईबासा पुलिस की मदद से सरायकेला-खरसावां ज़िले के राजाबांध इलाके से आरोपी को दबोचा।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, .38 एमएम बोर का देशी पिस्टल और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किए।
पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि रबीउल इस्लाम किसी व्यापारी की हत्या की साज़िश रच रहा था। वह प्रिंस खान गिरोह के लिए शूटर का काम करता है और अब तक कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि आरोपी पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए शहाबुद्दीन सिद्दीकी हत्याकांड में भी शामिल था, जहां वह मोटरसाइकिल चला रहा था।धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई और अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश