झरिया: तिसरा थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सरगना सोनू सिन्हा गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मामले
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक
झरिया :तिसरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसी क्रम में तिसरा थाना कांड संख्या 51/2025 के तहत पुलिस ने सरगना सोनू सिन्हा को धनबाद से गिरफ्तार किया।सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि सोनू सिन्हा एक सजायाफ्ता अपराधी है, जो कई बार जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद भी वह चोरी की घटनाओं में सक्रिय रहता था।एसडीपीओ ने कहा कि इस गिरोह के अधिकांश सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सोनू की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी राहत मिली है और गिरोह की रीढ़ टूट गई है।इस अभियान में तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार, उप निरीक्षक नितीश कुमार, सिपाही राजनाथ सिंह, हवलदार प्रेम रजक, अनिकेत कमल महतो और शिव कुमार सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तारी की खबर के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना है कि इससे इलाके में अपराध पर रोक लगेगी और सुरक्षा बेहतर होगी।पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत थाने को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।
Comments
Post a Comment