देवघर बरमसिया चौक पर शराब दुकानों के खिलाफ आक्रोश, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन ।
देवघर :– जिला के स्थानीय बरमसिया चौक के समीप शराब दुकानों के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। दर्जनों ग्रामीणों और मोहल्लेवासियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और इन दुकानों को तत्काल बंद करने की मांग उठाई है।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि चौक के आसपास कई शराब दुकानें खुलने से महिलाओं, छात्राओं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शराबियों के द्वारा आए दिन सड़कों पर अश्लील हरकतें और छेड़खानी की घटनाएं घट रही हैं, जिससे पूरे इलाके का माहौल खराब हो गया है।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बरमसिया चौक के आसपास सभी शराब दुकानों को बंद नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Comments
Post a Comment