बिहार:वैशालीबिहार में दो बेटों की बारात के बदले निकला पिता का जनाजा, पुलिस पर हमला के आरोप में गिरफ्तार शख्स की मौत



Edited by Akshay prakash 

मृतक के परिजन और घर में टंगा पंडाल

 बिहार के वैशाली में पुलिस पर जानलेवा हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी की मौत हो गयी. हाजत में बंद आरोपी की तबीयत बिगड़ी और दम तोड़ दिया. जहां दो बेटों का बारात निकलना था, वहां पिता का जनाजा निकला.वैशाली जिले के राजापाकर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया जब बेटे की बारात निकलने से पहले ही पिता का जनाज़ा उठ गया. राजापाकर प्रखंड निवासी मोहम्मद नासिर शाह की मौत पुलिस कस्टडी में हो गई घर में शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी. चार बेटों में से दो की शादी पहले हो चुकी थी, जबकि शनिवार को मो. नसरुद्दीन की बारात निकलनी थी और रविवार को छोटे बेटे मो. अहसान की बारात निकलनी थी. टेंट-सजावट से लेकर मिठाइयों तक की सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई थी. लेकिन एक दुखद घटना ने पूरे परिवार के अरमानों पर पानी फेर दिया.आइक्रीम विवाद में कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हुआ था हमलाबता दें कि, दो दिन पहले राजापाकर के भलुई हाट में मेले के दौरान आइसक्रीम को लेकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया. इस झड़प में महुआ थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. हाजत में आरोपित की तबीयत बिगड़ी, नहीं बची जान पुलिस पर हमला मामले में राजापाकर थाना क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके महुआ थाना हाजत में रखा गया था. इसी दौरान हाजत में बंद मो. नासिर शाह की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि नासिर शाह की मौत तबीयत बिगड़ने के कारण हुई है. लेकिन लोगों का कहना है कि पुलिस के द्वारा पीटने से उनकी मौत हुई है.
मृतक के घर पर लगा टेंट
शादी के लिए बनी मिठाईयांबोले 

पुलिस पदाधिकारी…सदर अस्पताल पहुंचे एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मजिस्ट्रेट की तैनाती में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. वहीं, सदर एसडीओ-1 सुबोध कुमार ने कहा कि पुलिस पर हमले के मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था. उनमें से एक की तबीयत बिगड़ गई, जिसे महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है. घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है. शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं. गांव के लोग शोक में डूबे हैं.


रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश, पवन शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश