देवघरः युवक से रुपए लूट कर भाग रहे लुटेरों की जमकर धुनाई


Edited by Akshay prakash 

देवघर: देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में युवक से रुपए व मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटरों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार, दो लुटेरों ने एक युवक को पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट करने का प्रयास किया. युवक के विरोध करने पर लुटेरों ने पिस्टल की बट से मारकर उसे घायल कर दिया और युवक के पास से रुपए और मोबाइल लेकर भागने लगे. तभी युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया. कुछ दूर आगे जाने पर घायल युवक ने दोनों लुटेरों को दौड़ कर पकड़ लिया. तभी वहां लोगों की भीड़ जुट गई. जब लोगों को लूटपाट की बात पता चली, तो उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पुलिस पहुंची. पुलिस के सामने ही वहां मौजूद भीड़ ने लुटेरों की पिटाई शुरू कर दी. पुलिस दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर अपने साथ ले गई. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.


रिपोर्ट: आर एन चौबे देवघर ब्यूरो 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश