झरिया : बीसीसीएल लोदना हादसा: मुआवजे पर बनी सहमति, धरना समाप्त



Edited by Akshay prakash 

झरिया : बीसीसीएल एरिया-10 के लोदना क्षेत्र में हुई दुर्घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। मृतकों के तीन शवों के साथ परिजन लगभग 24 घंटे तक लोदना कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे रहे। उनकी मांग थी कि मृतकों के परिजनों को स्थायी नियोजन और उचित मुआवजा दिया जाए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की। सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि यह एक बेहद दुखद घटना है, जिसे सभी ने संवेदना के साथ स्वीकार किया। प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के प्रयासों से शांतिपूर्ण माहौल में समझौता कराया गया।
बीसीसीएल की ओर से मृतकों के परिवारों को पाँच लाख रुपये नकद मुआवजा, दो परिवारों को अतिरिक्त दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि, बच्चों की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी, और घायलों के बेहतर इलाज का आश्वासन दिया गया है। यह सहमति लिखित रूप में दी गई।बीसीसीएल के महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी ने कहा कि कंपनी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद दी जाएगी। वहीं प्रशासन ने बीसीसीएल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि क्षेत्र में मौजूद जर्जर व खाली मकानों का सर्वे कर उन्हें जल्द ढहाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश