धनबाद: बीसीसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Dhanbad: कार्मिक नगर स्थित बीसीसीएल क्वार्टर में गुरुवार को बीसीसीएल के कर्मचारी अमर उरांव (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
पत्नी ने बताई वजह – शराब की लत और घरेलू विवाद
मृतक की पत्नी आशी देवी, जो एक स्कूल की शिक्षिका हैं, ने बताया कि उनके पति को लंबे समय से शराब की लत थी। इस कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद अमर उरांव दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चले गए।
आशी देवी ने कहा, “कभी सोचा भी नहीं था कि वे इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।”
घटना का खुलासागुरुवार सुबह आशी देवी काम पर चली गईं। दोपहर करीब 3 बजे जब वे घर लौटीं, तो पति की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उन्होंने देखा कि अमर उरांव कमरे में बिजली के तार से फंदा लगाकर लटके हुए थे।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और सहकर्मी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि मृतक बीसीसीएल के गोधर नंबर 26 में कार्यरत थे। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं— बड़ी बेटी बाहर पढ़ाई करती है, जबकि छोटी बेटी घर पर ही रहती है।
सूचना मिलने पर सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट: पवन शर्मा
Comments
Post a Comment