धनबाद :शहर के चौक-चौराहों का होगा कायाकल्प

Edited by Akshay prakash 

धनबाद
:प्रमुख चौक चौराहों के सौंदर्यकरण को लेकर बैठक आयोजित शहर के प्रमुख चौक चौराहों के सौंदर्यकरण एवं पुनर्विकास को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, एसएसपी श्री प्रभात कुमार, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।बैठक के दौरान वरीय पदाधिकारीयों ने कहा कि सभी चौक चौराहों के सौंदर्यकरण के साथ उसके एप्रोच रोड को भी सुंदर बनाना है। हर चौक पर सीसीटीवी कैमरा, ट्राफिक सिग्नल लगाने के लिए स्थल के साथ यूटिलिटी कॉरिडोर का निर्माण करना है।


उन्होंने सभी चौक पर एक समान साइन बोर्ड लगाने, होर्डिंग को सड़क से दूर करने, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कम रखरखाव, बेहतर स्थायित्व तथा सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सौंदर्यकरण करना है। 
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए चौक पर बेहतर दृश्यता रखने, चौक के चारों ओर स्टेनलेस स्टील ग्रिल से घेर घेराबंदी करके उसे आकर्षक बनाने, हर चौक के लिए अलग थीम निर्धारित करने व एकसमान होलोग्राम लगाने का सुझाव दिया।
बैठक में सिटी सेंटर, मेमको मोड़, बिरसा चौक, रणधीर वर्मा चौक, पूजा टॉकीज, श्रमिक चौक, जेपी चौक बैंक मोड़, सूर्यदेव सिंह चौक, पॉलिटेक्निक जंक्शन बेकारबांध सहित अन्य चौक चौराहों पर गोल चक्कर और द्वीप का सौंदर्यीकरण, स्पष्ट सड़क चिह्न, पार्किंग के साथ लैंडस्केप, बोलार्ड के साथ फुटपाथ, स्मार्ट ट्रैफ़िक पोस्ट, रेलिंग और लैंडस्केपिंग के साथ मध्य रेखा पर पेंटिंग, ग्रीन कॉरिडोर, बिलबोर्ड प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट, ज़ेबरा क्रॉसिंग, फुटपाथ सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश