धनबाद - गोविंदपुर पुलिस पुलिस की दबंगई कहे या गुंडागर्दी, चबूतरे पर बैठे लोगो की पिटाई, तीन घायल, दारोगा सुमन कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने का आरोप


Edited by Akshay prakash 

धनबाद - गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खड़काबाद में पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने कुछ युवकों की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पिटाई से गांव वाले आक्रोशित है, घटना के बाद जीटी रोड में हंगामा करने लगे, मौके पर पहुंचे डीएसपी और थाना प्रभारी ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. फिर लोग शांत हुए.
पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि सड़क किनारे चबूतरा पर बैठे थे. इसी बीच दारोगा सुमन कुमार पेट्रोलिंग पार्टी के साथ पहुंचे और उन लोगों से पूछताछ करने लगे. युवकों ने कहा कि अभी बिजली कटी हुई है, बिजली आने पर घर चले जाएंगे,
 इस बात पर पुलिस और युवकों में बहस हुई, देखते देखते पुलिस ने पिटाई कर दी. इससे कई युवकों को चोटें आयी हैं.
 डीएसपी शंकर कामती ने कहा कि मामले की जांच कर जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. 
घायलों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश