बरमसिया में कई दुकानदारों ने कर रखा था अवैध कब्जा,निगम व थाना प्रभारी की संयुक्त कार्रवाई में चला अभियान

Edited by: Akshay prakash 

धनबाद : नगर निगम ने धनसार क्षेत्र में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसमें बरमसिया एफसीआई गोदाम और शनि मंदिर के पास से 40 से 45 अवैध दुकानों को हटाया गया। यह कार्रवाई त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए की गई, ताकि सड़क पर भीड़भाड़ और अव्यवस्था को रोका जा सके।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों और वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाना है। यदि इन हटाई गई जगहों पर दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान धनबाद नगर निगम और धनसार थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में निगमकर्मी और पुलिस बल मौजूद रहे। इस कार्रवाई से शहर में यह स्पष्ट संदेश गया है कि अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट: अमित शर्मा,अजीत मंडल नरेश जी

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश